Numerology: अंक ज्योतिष अनुसार हर मूलाांक के लोगों की कुछ न कुछ खासियत होती है। जिन लोगों का जन्म महीने की 5, 14 और 23 तारीख को होता है उनका मूलांक 5 होता है। इस मूलांक की लड़कियां काफी बुद्धिमान, चतुर और दयावान मानी जाती हैं। इनकीं खुले आसमां में उड़ने की चाह होती है। इनके विचार स्वतंत्र होते हैं। इन्हें किसी भी बंधन में बंधकर रहना पसंद नहीं होता। जानिए इस मूलांक की लड़कियों की और क्या होती हैं खासियत।

इस मूलांक की लड़कियां अत्यंत ही उदार और परोपकारी प्रवृत्ति की होती हैं। ये दूसरों की मदद के लिए तैयार रहती हैं। ये अपनों के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती हैं। ये प्रतिभाशाली और बहुमुखी प्रतिभा की धनी होती हैं। ये हर काम को बड़े स्तर पर करने की चाह रखती हैं और अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने की पूरी कोशिश करती हैं।

मूलांक 5 वाली लड़कियां काफी व्यवहारिक होती हैं इनके दोस्तों की संख्या काफी अधिक होती है। किसी भी चीज के बारे में इनके पास पहले से ही प्लानिंग होती है। ये यात्रा करने की काफी शौकिन होती हैं। नौकरी से ज्यादा इनके बिजनेस में सफल होने की संभावना रहती है। पर्यटन विभाग, टेलीफोन विभाग, बीमा क्षेत्र, बैंकिग क्षेत्र, सिंचाई विभाग, संगीत का क्षेत्र, राजनीति, खेल और मार्केटिंग से सम्बन्धित करियर आप अपने लिए चुन सकते हैं। (यह भी पढ़ें- स्वप्न शास्त्र से जानिए सपने में किन चीजों को देखना धन के आने का माना जाता है संकेत)

मूलांक 5 वाली लड़कियां एक साथ कई कार्यों को करने में सक्षम होती हैं। किसी भी काम में ये अधिक समय तक नहीं लगी रह सकतीं। इनमें निर्णय लेने की अच्छी क्षमता होती है। ये किसी भी परिस्थिति में आसनी से ढल जाती हैं। इनका पारिवारिक जीवन सुखमय व्यतीत होता है।ये अपनी बुद्धि के बल पर आसानी से धनार्जन कर लेती हैं। मूलांक 1,3,4,5,7 और 8 वाले लोगों के साथ इनकी मित्रता अच्छी देखी गई है। (यह भी पढ़ें- शनि जब कुंभ राशि में करेंगे प्रवेश तो मंगल और चंद्र ग्रह की राशियों पर शुरू हो जाएगी शनि ढैय्या)