समाज में कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपने से ज्यादा दूसरों के बारे में सोचते हैं। इनसे किसी की भी तकलीफ देखी नहीं जाती और ये सबकी मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। ज्योतिष शास्त्र की माने तो कुछ राशियों के लोगों में दया भाव का गुण सबसे अधिक देखने को मिलता है खासकर इन राशियों की स्त्रियां काफी दयालु स्वभाव की होती हैं। जानिए ये कौन सी राशियां हैं…
सिंह: इस राशि के स्वामी ग्रह सूर्य हैं। माना जाता है कि सिंह राशि की लड़कियां काफी दयावान होती हैं। ये बाहर से देखने में चाहे कितनी ही कठोर क्यों न दिखें लेकिन अंदर से इनका दिल कोमल होता है। इनसे किसी का भी दुख सहा नहीं जाता और ये दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहती हैं। इस राशि की लड़कियां दान-पुण्य के कार्य भी खूब करती हैं। इनका यही गुण इन्हें समाज में एलग पहचान दिलाता है।
मकर: इस राशि के लोगों पर शनि देव की विशेष कृपा होती है। ऐसा माना जाता है कि मकर राशि की लड़कियां काफी ईमानदार, साहसी और कोमल ह्रदय की होती हैं। इन्हें दूसरों की मदद करना काफी अच्छा लगता है और ये बदले में सामने वाले से किसी भी चीज की उम्मीद नहीं करतीं। ये समाज के कल्याण के लिए कुछ न कुछ करने की इच्छा रखती हैं। इनके पास चाहे थोड़ा ही धन क्यों न हो तब भी ये दान करने से पीछे नहीं हटतीं। यह भी पढ़ें- मेष राशि और भरणी नक्षत्र में जन्मे हैं गृह मंत्री अमित शाह, अपनी धुन के पक्के होते हैं इस नक्षत्र में जन्मे लोग
कुंभ: इस राशि के स्वामी ग्रह शनि हैं। ऐसा माना जाता है कि इस राशि की लड़कियां काफी अच्छे दिल की होती हैं। इनके अंदर जरा सा भी छल कपट नहीं होता। ये दूसरों को सुखी देखकर खुश होती हैं और दुखी देखकर परेशान हो जाती हैं। इनके अंदर दया की भावना काफी अधिक होती है। ये दूसरों की खुशियों के लिए कई बार अपनी खुशियों का भी त्याग करने से पीछ नहीं हटतीं। यह भी पढ़ें- इस यंत्र को तिजोरी या अलमारी में रखने से धन-वैभव में हो सकती है बढ़ोतरी, ऐसी है मान्यता