रत्नों के शौकीन बॉलीवुड स्टार्स (Bollywood Stars) ही नहीं बल्कि टीवी स्टार्स (Tv Serial Stars) भी हैं। नागिन सीरियल की स्टार अनीता हसनंदानी, ‘भाभी जी घर पर हैं’ (Bhabhi Ji Ghar Par Hai) के तिवारी जी यानी रोहताश गौड़, शुभांगी अत्रे (Shubhangi Atre) यानी अंगूरी भाभी, शिल्पा शिंदे, देवोलीना भट्टाचार्जी, अर्जुन बिजलानी, टीवी सिरियल क्वीन एकता कपूर (Ekta Kapoor), रश्मि देसाई, जेनिफर विंगेट समेत कई सितारों ने रत्न जड़ित अंगूठी अपने हाथों में धारण कर रखी है। ज्योतिष अनुसार रत्न किस्मत चमकाने का काम करते हैं।
रोहताश गौड़: मशहूर टीवी सीरियल ‘भाभी जी घर पर हैं’ के मुख्य किरदार तिवारी जी यानी रोहताश गौड़ ने अपने हाथ में पन्ना रत्न धारण किया हुआ है। पन्ना बुध ग्रह का रत्न है जो व्यक्ति की वाणी को प्रभावशाली बनाता है।
शुभांगी अत्रे: ‘भाभी जी घर पर हैं’ सीरियल की मुख्य किरदार अंगूरी भाभी यानी शुभांगी अपने हाथ में सफेद मोती की अंगूठी धारण करती हैं। सफेद मोती पहनने से भाग्य चमकता है।
शिल्पा शिंदे: Bigg Boss 11 की विनर शिल्पा शिंदे माणिक रत्न जड़ित अंगूठी धारण करती हैं। ये सूर्य का रत्न माना जाता है। जिससे आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होती है।
अनीता हसनंदानी: टीवी के मशहूर नागिन सीरियल की नागिन अनीता हसनंदानी पीले रंग की नीलमणि जड़ित अंगूठी पहनती हैं।
देवोलीना भट्टाचार्जी: बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट देवोलीना भट्टाचार्जी अपने हाथ में पुखराज और मोती धारण करती हैं। पुखराज बृहस्पति का रत्न है और मोती चंद्रमा का रत्न है।
अर्जुन बिजलानी: टीवी सीरियल के जाने माने कलाकार अर्जुन अपने हाथ में पुखराज और मोती रत्न धारण करते हैं।
मनीष रायसिंघानी: मनीष ने अपने दायें हाथ में तीन रत्न धारण किए हुए हैं। ये रत्न हैं पन्ना, नीलम और सफेद ओपल।
एकता कपूर: एकता ने अपनी सभी उंगलियों में कोई न कोई रत्न जड़ित अंगूठी पहनी हुई हैं। ये इन्हें पॉजिटिव मानती हैं।
रश्मि देसाई: नागिन 4 सीरियल में काम कर रहीं रश्मि देसाई अपने हाथ में पीले रंग की नीलमणि जड़ी अंगूठी पहनती हैं।
जेनिफर विंगेट: टेलीविजन और फिल्म अभिनेत्री जेनिफर सूर्य ग्रह रत्न माणिक जड़ित अंगूठी अपने हाथ में पहनती हैं।