Gemstone Ring Benefits: ज्योतिष अनुसार रत्नों के कई फायदे बताए जाते हैं। कहा जाता है कि इन्हें धारण करने से जीवन की तमाम परेशानियां दूर होने लगती हैं। नौकरी, व्यापार, लव और स्वास्थ्य मामलों में भी रत्न पहनना लाभकारी माना गया है। रत्न कई प्रकार के होते हैं जो किसी न किसी ग्रह से संबंध रखते हैं और हर रत्न को पहनने के फायदे भी अलग अलग हैं।

पुखराज: इस रत्न को धारण करने से नौकरी और व्यवसाय में आ रही बाधाएं दूर होने लगती हैं। साथ ही पेट और नेत्र संबंधी विकार भी इससे दूर हो जाते हैं। सफलता के लिए ज्योतिषी पुखराज रत्न धारण करने की सलाह देते हैं।

मूंगा: स्वास्थ्य के लिए मूंगा रत्न धारण करना अच्छा माना गया है। ये रत्न दुर्भाग्य और बुरी नजर से बचाता है।

माणिक्य: माना जाता है कि ये रत्न आने वाली परेशानियों की सूचना पहले से ही दे देता है। इसे धारण करने वाले व्यक्ति पर जब कोई परेशानी आने लगती है तो यह अपना मूल रंग परिवर्तित कर देता है। इसे पहनने से व्यक्ति को शारीरिक कष्टों से मुक्ति मिलती है। यह सूर्य का रत्न है जिसे पहनने से साहस में वृद्धि होती है।

पन्ना: व्यापार में असफलता, शिक्षा के क्षेत्र में आ रही बाधा को दूर करने के लिए पन्ना रत्न पहनने की सलाह दी जाती है। ये बुध का रत्न है।

हीरा: हीरा रत्न शुक्र ग्रह की शांति के लिए पहना जाता है। वृष और तुला राशि के जातकों के लिए ये शुभ माना गया है। इसे धारण करने से व्यक्ति की सुख सुविधाओं में वृद्धि होती है।

नीलम: मकर और कुंभ वालों के लिए ये रत्न लाभकारी माना गया है। इसे पहनने से शनि ग्रह मजबूत होता है। जिससे जीवन में आ रही तमाम तरह की परेशानियों का अंत हो जाता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने लगता है।

गोमेद: ये रत्न राहु को मजबूत करने के लिए पहना जाता है। राहु खराब होने पर व्यक्ति को व्यापार से लेकर लव लाइफ तक में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिन जातकों की कुंडली में राहु की महादशा का असर होता है उनके लिए गोमेद धारण करना उत्तम माना जाता है।

लहसुनिया: यह रत्न केतु के शुभ परिणामों को पाने के लिए पहना जाता है। जब केतु कुंडली में गलत स्थान पर स्थित होता है, केवल तब ही इस रत्न को पहनते हैं।