आपने कई लोगों को रत्न पहने देखा होगा। कई लोग सलाह के अनुसार रत्न पहनते हैं तो वहीं कई बिना सलाह लेकर रत्न ग्रहण करते हैं। रत्न पहने के बारे में कई विशेषज्ञों का कहना है कि बिना सलाह के रत्न नहीं पहनना चाहिए।

बिना सलाह के रत्न पहनने से आपको भारी नुकसान हो सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार अगर आपने अपनी राशि के हिसाब से रत्न पहना तो ये आपको धनवान भी बना सकते है।आज हम लाएं हैं आपके लिए कुछ रत्न जो आपको नहीं पहनने चाहिए।

वृषभ राशि (Taurus): इस राशि के लोगों को विशेष रुप से मूंगा और पुखराज रत्न धारण नहीं करना चाहिए। वृषभ राशि के लोगों के ये रत्न आपकी सफलता में बाधा खड़ी करेगा। ये रत्न पहना तो आपके जीवन में कभी खुशी नहीं आ सकती।

मेष (Aries): मेष राशि के लोगों के लोगों को पन्ना और पुखराज रत्न धारण नहीं करना चाहिए। ये रत्न इन लोगों के जीवन में केवल नुकसान ही मिलता है। इतना ही नहीं उनकी परिवार के लोग भी दुखी रहते हैं।

सिंह (Leo): सिंह राशि के लोगों को कभी शनि का नीलम रत्न नहीं पहनना चाहिए। क्योंकि सिंह राशि के लोगों का स्वामी सूर्य है। सूर्य स्वामी होने के लिए नीलम रत्न नहीं पहनना चाहिए।

कर्क (Cancer): कर्क राशि के लोगों के साथ भी है। कर्क राशि के लोगों को शनि का नीलम रत्न नहीं पहनना चाहिए। कर्क राशि के लोगों के स्वामी चंद्रमा है। ये रत्न पहनना कर्क राशि के लोगों को नहीं पहनना चाहिए।

मिथुन (Gemini): मिथुन राशि के लोगों को हीरा और नीलम रत्न नहीं पहनना चाहिए। ये इनके लिए अशुभ होता है। वहीं कन्या राशि (Virgo) के लोगों को नीलम, माणिक्य और मूंगा रत्न नहीं पहनना चाहिए। क्योंकि कन्या राशि के लोगों का स्वामी बुध होता है और बुध के लिए ये रत्न पहनना ठीक नहीं है।

मकर (Capricornus): मकर राशि के लोगों को रत्न पुखराज धारण नहीं करना चाहिए। मकर राशि के लोगों का स्वामी शनि है। वहीं कुंभ राशि (Aquarius) के लोगों का स्वामी भी शनि है जिस कारण से कुंभ राशि के लोगों को पन्ना रत्न नहीं पहनना चाहिए। वृश्चिक राशि (Scorpius) का स्वामी मंगल होने के कारण वृश्चिक राशि के लोगों को मूंगा और हीरा रत्न नहीं पहनना चाहिए।

तुला (Libra): तुला राशि के लोगों को पन्ना और पुखराज धारण नहीं करना चाहिए। धनु राशि (Sagittarius) के लोगों के लिए मोती धारण करना नुकसान दायक होता है। मीन राशि (Pisces) के लोगों को नीलम रत्न और माणिक्य धारण खतरनाक हो सकता है।