Aaj Ka Rashifal Today, Daily Rashifal 20 June 2022: मेष : पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति होगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। आज नौकरी में कार्यरत लोग यदि किसी कार्य को करने के लिए समय निकालने की सोच रहे हैं, तो उसे निकालने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक सुख मिलेगा।
वृष : व्यवसाय में रुका धन प्राप्त होगा। छात्रों को सफलता मिलेगी। आज यदि किसी से उधार लेने का सोच रहे हैं, तो वह भी आज आपको आसानी से मिल जाएगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरा होने से प्रसन्न रहेंगे।
मिथुन : कई दिनों से रुके धन की प्राप्ति संभावित है। आज का दिन विद्यार्थियों के लिए खास रहने वाला है, क्योंकि यदि उन्होंने किसी परीक्षा को दिया था, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं। नेत्र रोग की सम्भावना रहेगी।
कर्क : आज छात्रों को करियर में लाभ होगा। परिवार से थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे। आज आपको अपनी संतान की तरक्की देखकर फूले नहीं समाएंगे। मीडिया व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध जातकों को प्रमोशन की संभावना रहेगी।
सिंह : जॉब में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी। आज आप अपनी वाणी की मधुरता के कारण अपने कार्य निकलवाने में कामयाब रहेंगे। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। गरीबों को सहयोग करें।
कन्या : व्यवसाय में उन्नति होगी। स्वास्थ्य लाभ के संकेत हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज कोई नए पद की प्राप्ति हो सकती है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। जॉब में लापरवाही से बचें। शिक्षा में सफलता मिलेगी।
तुला : धनु राशि के उच्चाधिकारियों के सहयोग की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। आज आपको अपने परिवार के किसी भी सदस्य से भला बुरा सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आपका मन थोड़ा दुखी होगा। आर्थिक योजना फलीभूत होगी।
वृश्चिक : शिक्षा में सफलता मिलेगी। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे। जॉब में अपने अच्छे परफार्मेंस को लेकर उत्साह होगा।
धनु : जॉब में सफल रहेंगे। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपने किसी परिजन से अक्समात कोई विपरीत समाचार सुनकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को भी परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे।
मकर : आज शिक्षा में स्थान परिवर्तन का विचार आ सकता है। सायंकाल का समय आप अपने परिजनों के साथ आमोद प्रमोद में व्यतीत करेंगे। आज आपको किसी भी बड़े फैसले को लेने से बचना बेहतर रहेगा। रुका कार्य बनेगा।
कुंभ : संतान को सफलता की प्राप्ति होगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन आज आपके कुछ बढ़ते हुए खर्चों के कारण आप परेशान रहेंगे। किसी प्रिय मित्र के आगमन होने के संकेत हैं। आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा।
मीन : जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आज आप व्यवसाय के कामों में काफी व्यस्त रहेंगे, लेकिन फिर भी आप अपने परिवार अथवा अपने माता-पिता के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। लेनदेन के मामले में सावधानी बरतनी होगी।