Ganesh Visarjan (Ganpati Visarjan) 2019 Live Updates: गणेशोत्सव पर कार्यक्रम आदि आयोजित करने के लिए मुंबई सबसे ज्यादा मशहूर है। अनंत चौदस के दिन यहां धूमधाम से गणपति बप्पा को विदाई दी जा रही है। इस दौरान बॉलिवुड सेलिब्रिटीज भी एक साथ नजर आते हैं और इस त्योहार को मनाते हैं। वहीं, घर से दूर रहने वाले लोग भी अनंत चतुर्दशी के दिन मुंबई पहुंचते हैं और परिवार के साथ त्योहार में शरीक होते हैं। बता दें कि लाल बाग के राजा को विदाई देने के लिए पूरा मुंबई सड़क पर उतर आया है।

महाराष्ट्र के अकोला शहर में 21 लाख रुपए के करंसी नोटों से बनी गणपति की 12 फुट ऊंची प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। दिव्यांग कलाकार टिल्लू तावड़ी ने एक रुपए, 10 रुपए, 100, 200, 500 और 2000 रुपए के नोटों से यह प्रतिमा बनाई है। प्रतिमा वीर भगत सिंह गणेश उत्सव मंडल में रखी गई है। तावड़ी ने पीटीआई भाषा को बताया कि उन्होंने यह प्रतिमा तीन दिन में बनाई है।

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा इलाके स्थित लातूर में पानी की कमी की वजह से इस साल 10,000 से अधिक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन नहीं होगा। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि हर साल लातूर में जिन छह स्थानों पर सार्वजनिक पंडालों और घरों में प्रतिष्ठापित गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन होता था, वहां अब एक बूंद भी पानी नहीं है।

अनंत चतुर्दशी के मौके पर मुंबईकरों ने बप्पा को विदाई देने के लिए भव्य इंतजाम किए गए।  सुबह से ही गाजे-बाजे और धूमधाम के साथ लोग गणपति बप्पा की मूर्तियां लेकर विसर्जन के लिए धूम रही।

Live Blog

Highlights

    05:08 (IST)13 Sep 2019
    11 वें दिन आती है अनंत चतुर्दशी

    गणेश चतुर्थी के 10 दिन बाद यानी कि 11वें दिन अनंत चतुर्दशी आती है और इस दिन पूरे धूमधाम से गणपति विसर्जन किया जाता है। अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति विजर्सनकी परंपरा सबसे ज्‍यादा प्रचलित है। 

    04:09 (IST)13 Sep 2019
    लालबाग चा राजा को विसर्जन को ले जाते हुए श्रद्धालु
    03:02 (IST)13 Sep 2019
    करीना कपूर की बुआ रीमा जैन ने भी किया गणपति विसर्जन

    गुरूवार को  करीना कपूर रीमा जैन ने पूरे परिवार के साथ गणपति का विसर्जन किया। इस दौरान उनके बेटे आदर और अरमान भी मौजूद थे। 

    01:22 (IST)13 Sep 2019
    गणपति विसर्जन की तस्वीर देख आपा खो बैठे अभिनेता रितेश देशमुख

    बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने गणपति विसर्जन  की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। फोटो में  भगवान गणेश की प्रतिमा या तो गंदे पानी में विसर्जित हुई या फिर खंडित हुई दिखाई दे रही है। इस फोटो को पोस्ट करते हुए रितेश देशमुख ट्विटर पर अपना गुस्सा जताया। 

    00:32 (IST)13 Sep 2019
    किए गए भव्य इंतजाम

    अनंत चतुर्दशी के मौके पर मुंबईकरों ने बप्पा को विदाई देने के लिए भव्य इंतजाम किए गए। सुबह से ही गाजे-बाजे और धूमधाम के साथ लोग गणपति बप्पा की मूर्तियां लेकर विसर्जन के लिए धूम रही। चप्पे-चप्पे पर पुलिस मुस्तैदी के साथ तैनात थी। 

    22:56 (IST)12 Sep 2019
    लातूर में पानी की किल्लत, बप्पा की दस हजार मूर्तियों का नहीं होगा विसर्जन

    महाराष्ट्र के मराठवाड़ा इलाके स्थित लातूर में पानी की कमी की वजह से इस साल 10,000 से अधिक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन नहीं होगा। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि हर साल लातूर में जिन छह स्थानों पर सार्वजनिक पंडालों और घरों में प्रतिष्ठापित गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन होता था, वहां अब एक बूंद भी पानी नहीं है।

    18:34 (IST)12 Sep 2019
    गणेश विसर्जन 2019: लुधियाना में सतलुज नदी पर गणपति विसर्जन समारोह

    भारी मन के साथ, लुधियाना के लोग भगवान गणेश को अलविदा कहते हुए।

    16:09 (IST)12 Sep 2019
    श्रद्धा कपूर ने परिवार के साथ किया गणपति विसर्जन

    अभिनेत्री श्रद्धा कपूर भी गणपति बप्पा को विदाई देती नजर आईं। वह पिता शक्ति कपूर समेत परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मौजूद थीं। इस दौरान उन्होंने पीले और सफेद का कुर्ता व प्लाजो पहन रखा था।

    15:47 (IST)12 Sep 2019
    मुंबई पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

    गणेश विसर्जन के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए मुंबई पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इस संबंध में मुंबई पुलिस ने ट्वीट भी किया है।

    15:44 (IST)12 Sep 2019
    शिल्पा शेट्टी ने ऐसे दी गणपति बप्पा को विदाई

    बॉलिवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने पति राज कुंद्रा के साथ गणेश विसर्जन किया। उन्होंने इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। शिल्पा ने लिखा है कि बप्पा से विदाई काफी कष्टकारी होती है। हमारे गन्नू राजा इस वादे के साथ अपने घर जा रहे हैं कि वह अगले साल दोबारा आएंगे।