12 सितंबर को अनंत चतुर्दशी (Anant Chaturdashi) है। इस दिन गणेश चतुर्थी के दिन घर आए बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है। 2 सितंबर को पूरे देश में बप्पा के आगमन की खुशियां बनाई गईं। आपको बता दें कि गणेश चतुर्थी का त्यौहार गणपति जी के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने घरों में गजानन की मूर्ति की स्थापना करते हैं। और फिर 10 दिनों तक विधि विधान पूजा के बाद उस मूर्ति का विसर्जन किया जाता है। अगर आपके घर भी पधारे हैं बप्पा तो इन दिनों इन भजनों को सुनकर मनाएं उनके आने की खुशियां और पूजा के दौरान जरूर करें ये आरती….

1. सुखकर्ता दुखहर्ता वार्ता विघ्नाची। नुरवी पुरवी प्रेम कृपा जयाची। सर्वांगी सुंदर उटी शेंदुराची।स कंठी झळके माळ मुक्ताफळांची॥

2 . गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया…

3. गणपति देवा तेरी जय जय कार, तेरे ध्यान में जो भी डुभे वोही उतरे पार, गणपति देवा तेरी जय जय कार…
4. मोरे अंगना गजानन आए री, आप भी आए संग रिद्धि सिद्धि लाए, सोए भाग जगाए री, मोरे अंगना गजानन आए री…
5. आवो गजानंद आप पधारो , जोड़ा दोनों हाथ, सफल सारा काम करज्यो , के शिर पे हाथ धरज्यो…
6. जय गणेश जय गणेश देवा, माता जाकी पार्वती पिता महादेवा…
7. घर में पधारो गजाननजी, मेरे घर में पधारो, घर में पधारो गजाननजी…
8. अरे गणराज पधारो आज, भक्ति का पहना दो अब ताज। अरे हमें तो श्री चरणों का होवे दर्शन लाभ।
9. एकदंताय वक्रतुण्डाय गौरीतनयाय धीमहियह…
10. ऊं गं गणपतये नमो नम: सिद्धिविनायक नमो नम: अष्टविनायक नमो नमः…

गणेश चतुर्थी के मौके पर अपनों को कुछ अलग अंदाज में करें विश, भेजें ये इमेज और Messages

गणेश जी की आरती – किसी भी पूजा की शुरुआत भगवान गणेश की आरती के साथ होती है।

जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा ॥ जय…

एक दंत दयावंत चार भुजा धारी।
माथे सिंदूर सोहे मूसे की सवारी ॥

गणेश जी की आरती     पार्वती की आरती    तीज पारण मुहूर्त     हरतालिका तीज व्रत कथा


अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया।
बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया ॥ जय…

हार चढ़े, फूल चढ़े और चढ़े मेवा।
लड्डुअन का भोग लगे संत करें सेवा ॥

गणेश चतुर्थी व्रत कथा

दीनन की लाज रखो, शंभु सुतकारी।
कामना को पूर्ण करो जाऊं बलिहारी॥ जय…

‘सूर’ श्याम शरण आए सफल कीजे सेवा।
जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥ जय…

गणेश जी की आरती     पार्वती की आरती    तीज पारण मुहूर्त     हरतालिका तीज व्रत कथा