Shani Sade Sati And Dhaiya (2021-2024): शनि जब भी अपनी राशि बदलते हैं तो किसी राशि पर शनि साढ़े साती शुरू होती है तो किसी पर शनि ढैय्या। ज्योतिष अनुसार शनि एक साथ 5 राशियों पर अपना प्रभाव डालते हैं। इनके गोचर काल की अवधि ढाई वर्ष की होती है। शनि कर्मफल दाता माने जाते हैं। मान्यता है कि ये लोगों को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। यहां आप जानेंगे 4 साल किन 4 राशियों के जातक शनि साढ़े साती या शनि ढैय्या से पूरी तरह मुक्त रहेंगे।

शनि राशि परिवर्तन: शनि वर्तमान में मकर राशि में गोचर हैं। इस समय धनु, मकर और कुंभ वालों पर शनि साढ़े साती चल रही है तो मिथुन और तुला वालों पर शनि ढैय्या चल रही है। अगले साल 29 अप्रैल 2022 में शनि कुंभ राशि में प्रवेश कर जायेंगे जिससे धनु वाले शनि साढ़े साती के प्रभाव से मुक्त हो जायेंगे और मीन राशि के जातक इसकी चपेट में आ जायेंगे। वहीं मीन राशि के साथ मकर और कुंभ वालों पर भी शनि साढ़े साती बनी रहेगी। शनि ढैय्या की बात करें तो साल 2022 में कर्क और वृश्चिक वालों पर इसका प्रभाव रहेगा।

2022 में ही 12 जुलाई को शनि एक बार फिर से मकर राशि में गोचर करने लगेंगे। जिससे उन राशियों के जातक जो शनि साढ़े साती या शनि ढैय्या से मुक्त हो गए थे वो एक बार फिर से इसकी चपेट में आ जायेंगे। 17 जनवरी 2023 को शनि मार्गी होकर कुंभ राशि में वापस लौट आयेंगे। ज्योतिष अनुसार साल 2022 में शनि कुल मिलाकर 8 राशियों पर अपना प्रभाव डालेंगे। साल 2023 और 2024 में शनि का राशि परिवर्तन नहीं होगा।

इन राशियों पर नहीं पड़ेगी शनि की बुरी नजर: 2021 से लेकर 2024 तक की बात करें तो इस दौरान मेष, वृषभ, सिंह और कन्या जातकों पर न तो शनि साढ़े साती रहेगी और न ही शनि ढैय्या। यानी शनि इन 4 सालों में किसी भी तरीके से इन राशियों को प्रभावित नहीं करने वाले हैं। (यह भी पढ़ें- ज्योतिष अनुसार इन 4 राशि के लड़कों को एक से अधिक बार होता है प्यार, इनके प्रेम संबंध नहीं रहते स्थायी)

शनि का राशियों पर प्रभाव (2021-2024):
2021 में शनि मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। जिससे धनु, मकर, कुंभ वालों पर शनि साढ़े साती तो मिथुन, तुला वालों पर शनि ढैय्या चल रही है।
2022 में शनि 29 अप्रैल को कुंभ राशि में प्रवेश कर जायेंगे। इस दौरान मकर, कुंभ, मीन वालों पर शनि साढ़े साती तो कर्क और वृश्चिक वालों पर शनि ढैय्या रहेगी।
2023 में शनि का राशि परिवर्तन नहीं है।
2024 में भी शनि का राशि परिवर्तन नहीं बै।