Finance Rashifal (Horoscope) Today 2 November 2019: मेष राशिफल: आज दैनिक आय प्रभावित होगी। फिजूलखर्ची बढ़ने वाली है। बिजनेस में उन्नति के लिए भरपूर मेहनत करने की जरूरत।

वृषभ राशिफल: आज वित्तीय लेनदेन में सतर्क रहना होगा। भविष्य के लिए धन निवेश की योजना बना सकते हैं। निजी व्यवसाय में वित्तीय लाभ के योग हैं। नौकरी में प्रमोशन के लिए अधिकारी से बातचीत कर सकते हैं।

मिथुन राशिफल: व्यापार में किसी कानूनी पेंच में फंस सकते हैं। हालांकि इसका सकात्मक फैसला आपके पक्ष में आएगा। फिर भी सावधान रहें। पारिवारिक खर्च बढ़ने से चिंता हो सकती है। बड़े भाई से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क राशिफल: बिल भरने में आर्थिक नुकसान हो सकता है। बैंक से संबन्धित काम से आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। दैनिक आय में कमोवेश वृद्धि हो सकती है। परिवार में आर्थिक खर्च संतुलित रहने वाला है।

सिंह राशिफल: ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ होगा। मायके से आर्थिक मदद मिलने की उम्मीद है। दैनिक आर्थिक बजट बिगड़ता नजर आएगा। व्यापारिक मोर्चे पर लागत के अनुकूल लाभ नहीं होगा।

कन्या राशिफल: बिजनेस से वित्तीय नुकसान हो सकता है। अकारण यात्रा से धन व्यय होगा। परिवार में आर्थिक मामले को लेकर विवाद हो सकता है। जमीन-जायदाद से आर्थिक लाभ होने की उम्मीद कर सकते हैं।

तुला राशिफल: किसी दोस्त को आर्थिक मदद कर पछतावा हो सकता है। वैवाहिक जीवन में धन खर्च की अधिकता रहने वाली है। बिजनेस में उधार का पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। दैनिक आर्थिक आय सामान्य रहने वाला है।

वृश्चिक राशिफल: बिजनेस के काम में यात्रा से आर्थिक नुकसान होगा। दैनिक आय में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। घरेलू मसले पर खर्च संतुलित रहने वाला है। पैतृक संपत्ति से हाथ धोना पड़ सकता है।

धनु राशिफल: आर्थिक मामलों को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। कोई साथी चुना लगा सकता है। किसी खास मित्र से धन लाभ होगा। निजी व्यापार में वित्तीय घाटा सहना पड़ेगा। परिवार में खर्च बढ़ता हौसा नजर आएगा।

मकर राशिफल: व्यापारिक मोर्चे पर आर्थिक चिंता सताने वाली है। प्राइवेट नौकरी कर रहे जातकों के दैनिक आय में वृद्धि होने वाली है। परिवार में आपसे किसी बड़ी रकम का डिमांड हो सकता है। पैसे के कारण रिश्ता बिगड़ सकता है।

कुंभ राशिफल: आज बिजनेस में आर्थिक स्थिरता नजर आएगी। शेयर बाजार में पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें। कोई नया आर्थिक फैसला लेने से बचें। घरेलू काम में फिजूलखर्च होगा।

मीन राशिफल: आज चाहकर भी पैसा बचत नहीं कर सकते हैं। पारिवारिक खर्च बढ़ता हुआ नजर आएगा। व्यापार में बिक्री कम होने से दैनिक आय प्रभावित होगा। मकान खरीदने की योजना बना सकते हैं।