6 दिसंबर का राशिफल यहां पढ़िए। आज का दिन 5 रा​शियों के लिए शुभ समाचार लेकर आने वाला है तो 3 ऐसी राशियां हैं जिन्हें ज्यादा संभलकर रहने की जरूरत है। वित्तीय मामलों में भी मेष, तुला, मकर और मीन राशि वालों को आर्थिक दृष्टि से थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। इसके अलावा कई राशि वालों को पैतृक संपत्ति को लेकर खुशखबरी भी मिल सकती है। आइए विस्तार से जानते हैं क्या है 12 राशियों का वित्तीय हाल, यानी कैसा रहेगा आने वाला दिन…

मेष राशिफल: आज घर खरीदने का फैसला कर सकते हैं। हालांकि मनचाहा घर पाने के लिए ढंग से विचार कर लें। व्यापार में कोई अपना आर्थिक नुकसान पहुंचा सकता है। यात्रा में खर्च बढ़ने वाला है।

वृषभ राशिफल: वाहन खरीदने की प्लानिंग कर सकते हैं। बिजनेस में कुछ अच्छा आर्थिक निर्णय लेने के लिए आज का दिन शुभ है। परिवार के किसी बड़े सदस्य से धन लाभ होगा। सरकारी कामकाज से लाभ की संभावना है।

मिथुन राशिफल: मकान की मरम्मती में पैसा खर्च होगा। निवेश के ख्याल से कोई बड़ी संपत्ति खरीदने का मन बना सकते हैं। मनचाही पैतृक संपत्ति मिलने का योग है। बच्चों की पढ़ाई में पैसा खर्च होगा। अचानक यात्रा से बजट बिगड़ेगा।

कर्क राशिफल: व्यापार में आर्थिक लाभ पाने के लिए भाई की मदद लेंगे। साझेदारी वाले व्यापार में आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ेगा। दैनिक आय में कुछ हद तक इजाफा होगा। मित्रों को दिया हुआ उधार का पैसा वापस मिलेगा।

सिंह राशिफल: अचानक आर्थिक उन्नति होने से मन प्रसन्न रहेगा। विज्ञापन के कार्य से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ होगा। नौकरी में पदोन्नति के लिए अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। निजी व्यापार में आय-व्यय की स्थिति सामान्य रहने वाली है।

कन्या राशिफल: अगर नया घर खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आज का दिन शुभ है। किसी पुराने कर्ज को चुकता कर सकते हैं। भाई भाई को आर्थिक मदद करनी पद पड़ सकती है। जीवनसाथी के पीछे धन खर्च होगा।

तुला राशिफल: मकान में निवेश के लिए आज का दिन शुभ है। हालांकि सावधानीपूर्वक निवेश करना अच्छा रहेगा। पैतृक संपत्ति का नुकसान हो सकता है। छोटे भाई की पढ़ाई में धन खर्च होगा। घरेलू आर्थिक स्थिति सामान्य रहने वाली है।

वृश्चिक राशिफल: दैनिक आर्थिक बजट बिगड़ सकता है। अचानक किसी स्रोत से धन प्राप्त हो सकता है। पुराना कर्ज चुका सकते हैं। हालांकि लेनदेन के मामले में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। आय-व्यय का लेखा जोखा रखना फायदेमंद रहेगा।

धनु राशिफल: व्यापार में आर्थिक लाभ के लिए पैसा लगा सकते हैं। साझेदारी वाले व्यापार में मुनाफा हो सकता है। अचानक यात्रा के कारण धन खर्च होगा। घर में किसी धार्मिक आयोजन में धन खर्च होगा।

मकर राशिफल: गाड़ी बेचने का मन हो सकता है। व्यापार में किसी साथी के सहयोग से अचानक धन लाभ होगा। घर के किसी सदस्य की सेहत में धन खर्च होने वाला है। धार्मिक कार्यों में धन व्यय होगा।

कुंभ राशिफल: पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। किसी खास दोस्त के सहयोग से आर्थिक लाभ होगा। वाहन सुख का लाभ मिलेगा। परिवार में आर्थिक योगदान कर सकते हैं। घरेलू मोर्चे पर खर्च होगा।

मीन राशिफल: दैनिक आय में वृद्धि होगी। बैंक से लोन लेने की प्रक्रिया पूरी हो सकती है। साझेदारी वाले व्यापार में धन को लेकर आपसी बहस होगी। संपत्ति में निवेश करने में अड़चनें आएंगी।