Arthik Rashifal 2022 In Hindi: मेष राशिफल: इस राशि वालों को इस साल धन की कमी नहीं होगी। शनि का कुंभ राशि में गोचर आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। शनि की स्थिति आय के नए स्त्रोत खोलेगी और आपको धन लाभ होगा। बृहस्पति ग्रह की स्थिति आपके मान-सम्मान को बढ़ाने के साथ-साथ भाग्य में भी वृद्धि करेगी। इस साल आप नई संपत्ति खरीदने में निवेश कर सकते हैं जिससे आपको लाभ मिलने के आसार रहेंगे। अप्रैल से जुलाई तक के बीच का समय आपके लिए काफी शुभ रहेगा।
मिथुन राशि: इस राशि वालों के लिए नया साल शुभ साबित होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। ग्रहों की स्थितियां आपके आर्थिक पक्ष को मजबूत करती हुई दिखाई दे रही हैं। आपको आय के नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। वहीं गुरु की चतुर्थ भाव की दृष्टि आपको अचल संपत्ति में निवेश करवाएगी जिससे आपको फायदा मिलने के आसार रहेंगे। विदेश से जुड़कर व्यापार कर रहे जातकों के लिए ये साल उत्तम रहेगा। धन लाभ होने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं।
तुला राशि: इस राशि वालों के आर्थिक मामलों के लिए नया साल शुभ साबित होगा। आर्थिक मोर्चे पर सफलता प्राप्त होने के आसार रहेंगे। धन प्राप्ति के प्रबल आसार हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप हर चुनौतियों का सामना करते हुए सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे। यात्रा से भी धन लाभ होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। बृहस्पति की दशम भाव में दृष्टि आर्थिक उन्नति के स्त्रोत को बढ़ाने में सक्षम होगी। नववर्ष 2022 तुला राशि वालों के लिए अपेक्षाकृत अधिक लाभ देने वाला होगा। (यह भी पढ़ें- इन तारीख में जन्मे लड़के अपनी पत्नी का रखते हैं खास ख्याल, अच्छे पति होते हैं साबित)
धनु राशि: इस राशि वालों के लिए नव वर्ष सफलताभरा रहने वाला है। आपको पैतृक संपत्ति मिलने के आसार रहेंगे। आपको इस साल धन की प्राप्ति होती रहेगी। उच्च अधिकारियों से मेल मिलाप बढ़ेगा। उच्च अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। जिससे नौकरी में आपको अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जिसके चलते आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। (यह भी पढ़ें- Shani Gochar 2022: नये साल में शनि बदल रहे हैं राशि, इन 4 राशियों के लोग हो जाएं सतर्क)