मेष राशि :- कारोबार में आर्थिक लाभ लाभ मिलेगा। आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। गैर-जरूरी बातों पर ध्यान न दें, अन्यथा अपने साथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है, जो लाभदायक रहेगी। किसी रमणीय स्थल की सैर पर जा सकते हैं।

जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

वृषभ राशि :- कारोबारियों को आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। उच्च अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। अपूर्ण कार्य पूर्ण होने की संभावना है। नए कार्यों का आयोजन कर पाएंगे। परिवार का माहौल अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

आज आपके स्वास्थ्य पर किस ग्रह का क्या रहेगा प्रभाव, जानें यहां

मिथुन राशि :- कारोबार में बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन सहकर्मियों के सहयोग से काम सफल होंगे। पुराने दोस्तों से मुलाकात होने की संभावना है। मानसिक रूप से दुविधाओं और उलझनों में फंसे रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से चिंता रहेगी।

किस दिशा में आपका कैरियर जाएगा, यहां देखें

कर्क राशि :- कारोबार में अच्छा मुनाफा मिल सकता है, लेकिन अनावश्यक खर्च बढ़ने से चिंतित रहेंगे। नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। राह में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। अनैतिक विचारों पर संयम रखें, अन्यथा काम बिगड़ सकते हैं। सरकारी कार्यों में विघ्न आएंगे।

कैसा रहेगा आज आपका प्रेम संबंध, लें पूरी जानकारी यहां

सिंह राशि :- सामाजिक जीवन में सफलता मिलेगी। कारोबार के क्षेत्र में भागीदारों के बीच मनमुटाव हो सकता है। इसलिए सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें। आपको अपने पार्टनर और परिवार के लोगों से भी प्यार मिलेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खान-पान पर ध्यान दें।

इस हफ्ते कैसी रहेगी आपकी कुंडली में किस्मत की दशाएं, यूं समझें

कन्या राशि :- कारोबार में आर्थिक रूप से लाभ होगा और नौकरी में तरक्की मिल सकती है। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। सेहत की परिस्थिति में सुधार आएगा। सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

तुला राशि :- व्यापार-धंधे में आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। नौकरी में तरक्की होगी। नए कार्यों की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक रहेगा। बौद्धिक प्रवृतियों एवं चर्चाओं में दिन बीतेगा। यात्रा पर जाने से बचें। धार्मिक आयोजनों में शामिल हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि :- अधिक परिश्रम से सफलता मिलेगी, लेकिन धनहानि और यशहानि होने की आशंका है, जिससे मन चिंताग्रस्त रहेगा। परिवार में कलह और संबंधियों से अनबन के योग रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंता सताएगी। विवाद की स्थिति से बचना होगा।

धनु राशि :- नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए अच्छा समय है। धनलाभ के योग बन रहे हैं। आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं, जो कि लाभदायक रहेगी। छोटे प्रवास पर जाना हो सकता है। खान-पान पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

मकर राशि :- आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। कारोबार अच्छा रहने से मन में प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। परिवार के लोगों के साथ विवाद से गृहस्थ वातावरण को हानि पहुंच सकती है। छात्रों को अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। अपने साथी के साथ रिश्ते में आई कड़वाहट दूर होगी।

कुम्भ राशि :- आर्थिक रूप से दिन लाभदायक रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा और नौकरी में तरक्की मिल सकती है। शारीरिक एवं मानसिक रूप से उत्साहित रहेंगे। मित्रों के साथ सैर-सपाटे पर जा सकते हैं। आज ऐसे लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो व्यापार में लाभ दिलाएंगे।

मीन राशि :- व्यापार-धंधे में लाभ मिलने के योग रहेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्चों में भी इजाफा होगा। धार्मिक कार्यों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। मानसिक व्याकुलता अधिक रहेगी। स्वजनों से दूर रहें, क्योंकि उनसे मनमुटाव हो सकते हैं। प्रॉपर्टी और कोर्ट-कचहरी के कार्यों को सावधानीपूर्वक करें।