Finance Horoscope Today: मेष राशिफल:  बिजनेस के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन बेहतर रहेगा। कार्य क्षेत्र में सफलताएं मिलेंगी और नई सोच के साथ आप काम शुरू करेंगे जिससे आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

वृषभ राशिफल: आर्थिक लेनदेन आपको  फायदा मिलेगा। आज का दिन भाग्य की बेहतरी वाला साबित होगा। किसी भी कार्य को सफल बनाने के लिए बस थोड़े प्रयासों की जरूरत है। अपने निजी प्रयासों से आपको सफलता अवश्य मिलेगी। 

Career/Job Horoscope, 20 March 2020: धनु वालों को अच्छी नौकरी के आयेंगे ऑफर, वृश्चिक वालों की बढ़ सकती है सैलरी

मिथुन राशिफल:  दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। खर्चों में अधिकता रहेगी। दांपत्य जीवन में तनाव और जीवन साथी का स्वास्थ्य भी आपको परेशान करेगा। काम के सिलसिले में आपको सफलता मिलेगी और विरोधियों पर आप छाए रहेंगे। पुराने कर्ज को खत्म करने के लिए किसी प्रॉपर्टी को बेचने की योजना बना सकते हैं।

कर्क राशिफल:  दिन बहुत खूबसूरत रहने वाला है। जीवन साथी से प्रेम और आकर्षण के बढ़ोतरी होगी। व्यापार के सिलसिले में अच्छे परिणाम मिलेंगे। नए काम शुरू करने पर सफलता मिलेगी। मित्रों और पार्टनर के साथ काम नहीं शुरू करें अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है।

सिंह राशिफल: आपका स्वास्थ्य खराब रहेगा और कामों में विलंब होगा। आपकी मेहनत को रंग लाने में समय लगेगा। प्रेम जीवन में आज का दिन अधिक अनुकूल नहीं है। आज किसी को उधार न दें। पैसा फंसने के योग हैं। जमीन संबंधित कार्य में सफलता मिल सकती है।

कन्या राशिफल:  आपका कोई पुराना रुका काम अचानक से बन सकता है। अगर व्यवसाय करते हैं तो उसमें लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आज किसी भी निवेश की ओर आप देख सकते हैं। आज पूरे दिन खुशी का अनुभव कर सकते हैं।

लव राशिफल 20 मार्च 2020: आज ग्रहों की स्थिति आपकी लव लाइफ के लिए कैसी रहने वाली है, जानिए अपनी राशि से

तुला राशिफल: आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। परिवार में खुशी और कारोबार में धनलाभ होगा। किसी नई वस्तु को आज के दिन आप खरीद सकते हैं। किसी वजह से आज आपका धन खर्च हो सकता है।

वृश्चिक राशिफल: आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी कम दूरी की यात्रा हो सकती है जो आपको मानसिक तौर पर खुशी भी देगी। धन लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में उन्नत्ति होगी घरेलू कामों में फिजूल खर्चे से बचें। 

धनु राशिफल: बिजनेस सफलता मिल सकती है जिसका आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। आज आपको ज्यादातर लेन देन के कार्य में सफलता मिलेगी। दुकानदारी में दैनिक आर्थिक आय बढ़ता हुआ नजर आएगा। किसी मित्र को पैसा उधार देना पड़ सकता है।

मकर राशिफल: आज आपको प्रॉपर्टी से लाभ होगा। जमीन से जुड़े कारोबारियों को बड़े स्तर पर फायदा होगा। अपने लिए कोई नई वस्तु, वस्त्र आदि खरीदने में पैसे खर्च होने के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशिफल: आज आपको फिजूल खर्चे से बचना बेहद जरूरी है। कोशिश बिना किसी खास कारण के घर के बाहर ना निकलें अन्यथा धन का नुकसान बिना जरूरत के खर्चों की वजह से हो सकता है।

मीन राशिफल:  आज का दिन आपके लिए खुशियां लाएगा। कारोबार से अच्छा फल प्राप्त होगा। कई वार किए गए प्रयासों में आज आपको सफलता मिलेगी। परिवार में खुशी रहेगी कोई भी नया कार्य शुरू कर सकते हैं सफलता मिलने के पूरे चांस हैं।