Finance Horoscope Today: सिंह, मेष, कर्क, वृष्चिक या धनु, किसकी राशि में खजाने का पिटारा है। किसका आने वाला दिन वित्त और कारोबार के लिहाज से बेहतर रहने वाला है। किसको सरकार की तरफ से फायदा होगा तो किसको अपनी निजी जिंदगी में आइए जानते हैं 12 राशियों का 10 दिसंबर 2019 के राशिफल का हाल…
मेष राशिफल: मेहनत के दम पर कारोबार बढ़ेगा। सरकार की तरफ से स्टूडेंट्स को आर्थिक लाभ मिल सकता है। आय से रास्ते बढ़ाने पड़ सकते हैं।
वृषभ राशिफल: परिवार से लाभ मिल सकता है। किसी पुराने मित्र के पास पड़ा पैसा वापस मिल सकता है। संभव हो तो किसी को उधार देने से बचें। आपका पैसा फंस सकता है। पारिवारिक खर्च बढ़ने वाला है।
मिथुन राशिफल: अचानक बन रहा बाहर जाने का प्लान आपकी जेब कुछ ज्यादा ही ढ़ीली कर सकता है। दोस्त से आर्थिक मदद ले सकते हैं। अन्य कामों में ज्यादा पैसा लगने के कारण घरेलू बजट बिगड़ता सकता है। निवेश योजना सफल नहीं होगी।
कर्क राशिफल: किसी पुराने संबंधी के पड़ा पैसा वापस मिल सकता है। बिजनेस के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आय में भी कुछ हद तक वृद्धि देखने को मिल सकती है। किसी जमीन के काम से बैंक बैलेंस बढ़ने की संभावना है।
सिंह राशिफल: आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतनी चाहिए। बाहर रह रहे किसी करीबी से पैसा मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के चक्कर में ज्यादा पैसा खर्च हो सकता है। किसी जमीन पर चला आ रहा विवाद खत्म होगा। फैसला आपके पक्ष में जाएगा।
कन्या राशिफल: कारोबार आज आपके माथे पर चिंता की लकीरें खींच सकता है। लेकिन शाम का वक्त बिजनेस के लिए लाभकारी भी साबित हो सकता है। किसी प्रॉपर्टी को बेचने की योजना बना सकते हैं।
तुला राशिफल: आज आपके लिए बिजनेस खुशियां लेकर आएगा। आय उम्मीद से ज्यादा होगी। ससुराल पक्ष को मदद सकते हैं। लापरवाही बरतने के चलते घर का खर्च बिगड़ सकता है।
वृश्चिक राशिफल: छोटे भाई की पढ़ाई में आर्थिक मदद कर सकते हैं।जमीन-जायदाद से जुड़े काम से धन लाभ होगा। पारोपकार में धन व्याय कर सकते हैं। बिजनेस से धन लाभ के लिए आज का दिन शुभ साबित होगा।
धनु राशिफल: पूर्व में किए गए निवेश से धन लाभ होगा।बिजनेस में धन लाभ के लिए बनाई गई आर्थिक योजना सफल नहीं होगी। व्यापार से आर्थिक नुकसान हो सकता है। जिससे मन में निरशा का भाव उत्पन्न होगा।
मकर राशिफल: प्राइवेट नौकरी में अतिरिक्त काम का अलग से पैसा मिलेगा। बिजनेस में आर्थिक प्रगति के लिए नया स्कीम लाने वाले हैं। पैतृक संपत्ति से धन लाभ हो सकता है। घरेलू कामों में फिजूलखर्ची होती दिखेगी।
कुंभ राशिफल: बिजनेस में कठिन मेहनत करने वाले हैं जिसका आर्थिक लाभ आगे चलकर मिलेगा। दुकानदारी में दैनिक आर्थिक आय बढ़ता हुआ नजर आएगा। किसी मित्र को पैसा उधार देना पड़ सकता है।
मीन राशिफल: पैसों की कमी महसूस कर सकते हैं। व्यापार में घाटे के सौदे से सावधान रहें। आर्थिक मामले में कोई मित्र चूना लगा सकता है। पारिवारिक खर्च को लेकर चिंता रहने वाली है। बड़े भाई से धन लाभ हो सकता है।