Arthik Rashifal (Finance Horoscope) 2022 In Hindi: मेष राशि: इस राशि वालों की आर्थिक स्थिति इस साल अच्छी रहेगी। आप कई स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पुराने निवेश से भी इस अवधि में अच्छा धन प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आने की संभावना है। पैतृक संपत्ति से लाभ प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। व्यापार में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। भागीदारी के काम में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। पैतृक संपत्ति से लाभ प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। इस साल आपको हर काम में भाग्य का साथ मिलेगा। आय और व्यय दोनों में अच्छा संतुलन बने रहने की संभावना है।
वृषभ राशि: इस राशि वालों के लिए नया साल आर्थिक लिहाज से अच्छा रहने वाला है। पैतृ संपत्ति से अच्छा लाभ प्राप्त होने की उम्मीद रहेगी। सुख और समृद्धि में बढ़ोतरी की संभावना है। भाग्य का हर क्षेत्र में साथ मिलेगा। निवेश के लिए अच्छा समय है। व्यापार में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। आमदनी अच्छी रहेगी। पुराने और नए उपक्रमों से कमाई हो सकती है। कर्ज का निपटारा कर सकेंगे। खेती किसानी से जुड़ी जमीन से लाभ प्राप्त होने की उम्मीद है।
मिथुन राशि: इस राशि के लोगों के आर्थिक मामलों के लिए नया साल शुभ साबित होगा। व्यापार में कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। जिससे भविष्य में अच्छा लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे। नए साल में कारोबारियों को विशेष तौर पर लाभ प्राप्त होगा। अचानक से धन की प्राप्ति के आसार रहेंगे। संपत्ति के मामले में लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे। ये साल आपके लिए पैसा कमाने के कई अवसर लेकर आएगा। जो जातक विदेशी बाजार से जुड़े हैं उन्हें विशेष तौर पर लाभ प्राप्त होगा। (यह भी पढ़ें- अगर आपकी बर्थ डेट का ये है नंबर तो नया साल आपके लिए खुशियों भरा हो सकता है साबित)
कन्या राशि: इस राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। इस साल आपको आर्थिक उन्नति मिलेगी। सैलरी में बढ़ोतरी के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। आय के संभावित स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। अचानक से लाभ होने की संभावना है। इस साल किए गए निवेशों से अच्छा धन प्राप्त होने के आसार रहेंगे। (यह भी पढ़ें- Scorpio Horoscope (Vrischika Rashi) 2022 : वृश्चिक राशि वालों की करियर, लव, स्वास्थ्य और आर्थिक लाइफ के लिए कैसा रहेगा नया साल? जानिए)