Vastu Tips: घर में पेड़ पौधे लगाने से हरियाली आती है साथ ही घर के लोग भी स्वस्थ रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ पौधे ऐसे होते हैं जो आपकी किस्मत भी बदल सकते हैं। फेंगुशई के अनुसार ये पौधे घर में लगाने से परिवार में सुख समृद्धि की कभी कोई कमी नहीं रहती। आप चाहें तो अपने कार्यस्थल पर भी ये पौधे लगा सकते हैं। इससे करियर में उन्नति होगी। आइए जानते हैं सौभाग्य वृद्धि के लिए सबसे शुभ पेड़-पौधों के बारे में…

लिली का पौधा- आपने इस पौधे के बारे में सुना होगा। इसे घर में लगाना काफी शुभ माना जाता है। इससे घर परिवार में शांति का माहौल बना रहता है। इसलिए इस पौधे को अपने घर के लिविंग रुम या फिर मेडिटेशन वाले कमरे में लगाना चाहिए।

बाम्बू प्लांट्स- ग्रीन रंग के बाम्बू प्लांट्स के बंडल को लाल रंग के धागे से बांधकर घर या ऑफिस में रखना शुभ माना जाता है। इससे आर्थिक स्थिति मज़बूत होती है साथ ही घर के सदस्यों की उम्र भी बढ़ती है। ये प्लांट व्यावसायिक दृष्टि से भी शुभ माना जाता है। याद रखें कि बाम्बू के पौधे को जिस पॉर्ट या गमले में लगाया जाता है, उसमें पानी या पत्थर जरूर हो।

रबर प्लांट्स- इस पौधे को विशेष तौर पर उस स्थान पर रखा जाता है जहां आप अपना धन रखते हैं। ये पौधा धन वृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इसे ऑफिस में रखना चाहिए।

जेड प्लांट- गोल पत्ते वाला जेड प्लांट भी काफी शुभ होता है। इसे कार्यस्थल पर रखने से धन लाभ के साथ-साथ सुख समृद्धि भी आती है। दरवाजे के पास इसे एंट्रेंस में लगाना चाहिए। इसे लगाते समय इस बात का ध्यान भी रखें कि यह प्लांट 1 मीटर से ज्यादा नहीं बढ़ना चाहिए।

चाइनीस फ्लावर: फेंगशुई के अनुसार चाइनीस फ्लावर नई शुरुआत का प्रतीक होता है। इसे घर में लगाने से सुख समृद्धि आती है। ये पौधा खासतौर पर पति पत्नी के बीच में प्यार बढ़ाता है। इसलिए घर के लिविंग रुम या फिर डाइनिंग रुम में इसे लगाना चाहिए।

तुलसी- आपके घर में किसी तरह की निगेटिव एनर्जी है, तो यह पौधा उसे नष्ट करने की ताकत रखता है। लेकिन ध्यान रखें कि तुलसी का पौधा घर के दक्षिण भाग कभी नहीं लगाना चाहिेए।