Happy Dhanteras 2017 Images: कार्तिक माह की त्रयोदशी के दिन धनतेरस मनाया जाता है। दिवाली भारत का प्रमुख त्योहार है ये त्योहार पंचदिवसीय होता है। इसकी शुरुआत धनतेरस के दिन से होती है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व होता है। धनतेरस के दिन पूजा का विशेष महत्व होता है। इस दिन धन और आरोग्य के लिए मां लक्ष्मी के साथ भगवान धन्वंतरि और कुबेर की पूजा की जाती है। शास्त्रों के अनुसार दिवाली से दो दिन पूर्व धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि का जन्म हुआ था।
इसी दिन समुद्र मंथन के दौरान वो अपने साथ अमृत कलश और आयुर्वेद लेकर प्रकट हुए थे। इसी कारण से भगवान धन्वंतरि को औषधी का जनक भी कहा जाता है। इस दिन सोना-चांदी आदि की खरीददारी करना शुभ माना जाता है। इसदिन घर पर विशेष पूजा करनी चाहिए क्योंकि इस दिन मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर आ जाती हैं तो हमेशा के लिए वहीं रुक जाती हैं। ये दिन सिर्फ धन की प्राप्ति के लिए ही नहीं मनाया जाता इस दिन को स्वास्थय जागरुकता का दिन भी कहा जाता है और अच्छे स्वास्थय की प्रार्थना की जाती है। इस शुभ दिन की बधाई देना चाहते हैं तो ये शानदार फोटोज आपकी मदद कर सकती हैं।
खूब मीठे-मीठे पकवान खाएं,
सेहत में चार चांद लगाए,
लोग तो सिर्फ चांद पर गए,
आप उस से भी ऊपर जाए,
हैप्पी धनतेरस।।
धनतेरस का शुभ दिन आया,
सबके लिए नई खुशियां लाया।
लक्ष्मी-गणेश विराजे आपके घर में
सदा रहे खुशियों की छाया।
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं।।