इस्लाम धर्म में रमजान का पवित्र महीना समाप्त होते ही ईद सेलिब्रेट की जाती है। ईद के मौके पर मुसलमान एकजुट होकर नमाज अदा करते हैं। इसके बाद एक-दूसरे से गले मिलकर उन्हें ईद की मुबारकबाद देते हैं। इसके साथ ही ईद के दिन मुस्लिम रमजान के पवित्र महीने के लिए अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हैं। रमजान में महीने भर उपवास रखकर मुस्लिम लोगों को जीवन में संयम रखने की सीख मिलती है। इससे वे और भी बेहतर इंसान बन पाते हैं और उनके हृदय में दयाभाव का संचार बढ़ जाता है। ईद के सेलिब्रेशन में केवल मुस्लिम ही नहीं बल्कि अन्य धर्मों के लोग भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

ऐसा कहा भी जाता है कि ईद-उल-फितर यानी ईद का त्यौहार दुनिया भर में बंधुत्व का संदेश फैलाने का एक खूबसूरत अवसर है। और हजरत मुहम्मद साहब की भी यही ख्वाहिश थी कि ईद विश्व में भाई-चारा की भावना बढ़ाने के लिए सेलिब्रेट की जाए। सीधे शब्दों के यह कहा जा सकता है कि ईद का इंतजार मुस्लिम लोगों को पूरे साल रहता है। बच्चों इसके प्रति एक अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। इस दिन घरों में अच्छे-अच्छे पकवान बनते हैं और लोग नए कपड़े धरण करते हैं। चलिए जानते हैं कि भारत समेत दुनियाभर में ईद कब से शुरू हो रही है।

Live Blog

Eid ul Fitr 2018 India Moon Sighting Updates

21:39 (IST)14 Jun 2018
रमजान के पाक महीने में कुरान पढ़ती लड़कियां

21:23 (IST)14 Jun 2018
भारत में 16 जून को होगी ईद

एएनआई के अनुसार, जामा मस्जिद के शाही इमाम ने ऐलान किया है कि भारत में 16 जून (शनिवार) को ईद मनाई जाएगी। पूरे भारत में आज कहीं पर भी चांद नहीं देखा जा सका।

21:09 (IST)14 Jun 2018
सेवइयों का बाजार तैयार

20:47 (IST)14 Jun 2018
अलग-अलग देशों में अलग-अलग तारीख पर ईद

सऊदी अरब में पिछले साल 25 जून को ईद-उल फितर मनाई गई थी। जबकि भारत में इसके एक दिन बाद, 26 जून को भारत में ईद मनाई गई थी। अलग-अलग देशों मे भौगोलिक परिस्थितियों के हिसाब से ईद का त्यौहार मनाया जाता है। जहां चांद दिखता है, उसके अगले दिन वहां ईद होती है।

20:29 (IST)14 Jun 2018
मक्‍का से होगी लाइव स्‍ट्रीमिंग

एक निजी मोबाइल कंपनी द्वारा आगरा और देवबंद के विभिन्न स्थानों पर बड़े एलईडी स्क्रीन लगाए गए हैं, जो 14 और 15 जून को मक्का शरीफ से लाइव स्ट्रीमिंग पेश करेंगे।

20:16 (IST)14 Jun 2018
ईद पर घर पहुंचने की जद्दोजहद

बांग्‍लादेश के ढाका में लोगों को ईद मनाने के लिए घर पहुंचने को ऐसी जद्दोजहद करनी पड़ती है। आज ही इस तस्‍वीर में एक ट्रेन पर खतरनाक ढंग से हजारों लोग सवार दिख रहे हैं। (Photo: PTI)

20:06 (IST)14 Jun 2018
जानें कैसे पता चलती है ईद की तारीख

इस्‍लामिक कैलेंडर चांद की गति पर आधारित है, इसलिए हर साल ईद की तारीख में परिवर्तन होता रहता है। हर साल इस्लामिक तारीखें 11 दिन पीछे चली जाती हैं, इसलिए असल तारीख से ठीक पहले ईद का पता नहीं लगता।

19:56 (IST)14 Jun 2018
गुवाहाटी में बिक रहीं सेवइयां

19:45 (IST)14 Jun 2018
हैदराबाद में आज दिखेगा चांद!

हैदराबाद में चांद को अच्‍छे टेलिस्‍कोप या ताकतवर बायनाकुलर्स से देखा जा सकता है। केरल में ईद शुक्रवार को मनाए जाने के आसार हैं। तटीय राज्‍य होने की वजह से भारत के मुकाबले यहां एक रात पहले ही चांद दिख जाता है।

19:35 (IST)14 Jun 2018
UAE के एस्‍ट्रोनॉमी सेंटर द्वारा जारी की गई तस्‍वीर
19:22 (IST)14 Jun 2018
यूएई में इतवार तक छुट्टी

यूएई में, सरकारी क्षेत्र में 17 जून तक ईद की छुट्टियां रहेंगी, जबकि प्राइवेट सेक्‍टर को शुक्रवार और शनिवार को छुट्टी मिलेगी, अगर शुक्रवार को ईद का पहला दिन होता है।

19:13 (IST)14 Jun 2018
दुबई में यूं दिखा चांद
18:57 (IST)14 Jun 2018
इंडोनेश‍िया में भी शुक्रवार को ईद

जकार्ता में भी चांद देखा गया है, यानी यहां भी 15 जून को ईद मनाई जाएगी। ऑस्‍ट्रेलिया के कई हिस्‍सों व सिडनी में अभी तक चांद नहीं देखा गया है।

18:42 (IST)14 Jun 2018
UAE में शुक्रवार को होगी ईद

इंटरनेशनल एस्‍ट्रोनॉमी सेंटर के अनुसार, जेबेल हफीत में चांद दिखा है। इसका मतलब यह है कि यूएई में शुक्रवार को ईद मनाई जा सकती है। हालांकि इस बारे में अंतिम फैसला चांद देखने वाली कमेटी ही करेगी।

18:35 (IST)14 Jun 2018
शीर खुरमा बनाने की रवायत

ईद उल फित्र के मौके पर हर घर में लजीज शीर खुरमा बनाने की रवायत है। लोग नाते रिश्तेदारों के यहां ईद की मुबारक देने जाते हैं तो अन्य तमाम पकवानों के साथ मीठी सेवंई परोसी जाती है। दूध को घंटों उबालकर मेवों के साथ बनाई जाने वाली यह सेवइयां ईद की मिठास को और भी बढ़ा देती हैं।