Saturn Transit 2022: ज्योतिष में शनि को एक महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। इसका शुभ और अशुभ प्रभाव लोगों के जीवन पर पड़ता है। सभी ग्रहों में शनि सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह है। इसे एक राशि से दूसरी राशि में जाने में ढाई साल का समय लग जाता है। शनि जब भी राशि बदलता है तो उसका प्रभाव लोगों के जीवन पर देखने को मिलता है। शनि का राशि परिवर्तन 2022 में होने जा रहा है। खास बात ये है कि इस साल शनि दो बार राशि बदलेंगे। जानिए शनि की इस चाल से किन 6 राशि के जातक प्रभावित होने वाले हैं।
शनि राशि परिवर्तन 2022: शनि 29 अप्रैल 2022 को कुंभ राशि में प्रवेश कर जायेंगे। ये कुंभ राशि के स्वामी ग्रह भी हैं। लेकिन इसी साल शनि ग्रह फिर से अपनी राशि बदलेगा। अब कई लोग इस बात को लेकर परेशान हैं कि शनि तो ढाई साल में अपनी राशि बदलते हैं तो एक साल में दो बार राशि परिवर्तन कैसे? तो आपको बता दें कि मूल रूप से शनि का राशि परिवर्तन तो एक बार ही होगा लेकिन 12 जुलाई 2022 में शनि अपनी वक्री चाल शुरू करेंगे और उल्टी चाल चलते हुए फिर से मकर राशि में प्रवेश कर जायेंगे। फिर 17 जनवरी तक मकर राशि में रहने के बाद कुंभ राशि में मार्गी होकर गोचर करने लगेंगे। शनि की इस चाल से 6 राशियां प्रभावित होंगी।
शनि गोचर 2022 का राशियों पर प्रभाव:
मिथुन और तुला राशि: इन राशियों पर शनि की ढैय्या चल रही है। 29 अप्रैल 2022 में शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही इन्हें शनि के प्रकोप से मुक्ति मिल जाएगी लेकिन ऐसा कुछ समय के लिए ही होगा। क्योंकि इसी साल 12 जुलाई को शनि फिर से मकर रााशि में गोचर करेंगे। जिससे मिथुन जातक एक बार फिर शनि ढैय्या की चपेट में आ जायेंगे और 17 जनवरी 2023 तक यही स्थिति रहेगी। इस तरह से देखा जाए तो इन दोनों ही राशियों को शनि पीड़ा से छुटकारा 2023 में ही मिलेगा।
कर्क और वृश्चिक राशि: शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करने से कर्क और वृश्चिक जातकों पर शनि ढैय्या शुरू हो जाएगी। लेकिन 12 जुलाई 2022 से लेकर 17 जनवरी 2023 तक आप शनि ढैय्या से मुक्त रहेंगे। साल 2022 में शनि आपको कुछ ही महीनों के लिए परेशान करेंगे। (यह भी पढ़ें- इन 4 राशि की लड़कियों की होती है अट्रैक्टिव पर्सनालिटी, लड़के इनकी तरफ बहुत जल्दी हो जाते हैं आकर्षित)
धनु और मीन राशि: शनि का कुंभ राशि में गोचर धनु और मीन जातकों को भी प्रभावित करेगा। जहां 29 अप्रैल 2022 में धनु जातकों पर से शनि साढ़े साती हट जाएगी वहीं मीन जातक इसकी चपेट में आ जायेंगे। 12 जुलाई 2022 से 17 जनवरी 2023 तक धनु वाले फिर से शनि साढ़े साती की चपेट में आ जायेंगे वहीं मीन वाले कुछ समय के लिए ही सही शनि की महादशा से मुक्ति पा लेंगे।