Lucky Zodiac Sign: ज्योतिष अनुसार शुक्र ग्रह के प्रभाव से व्यक्ति को भौतिक, शारीरिक और वैवाहिक सुखों की प्राप्ति होती है। बुध और शनि ग्रह शुक्र के मित्र ग्रह माने जाते हैं और वहीं सूर्य और चंद्रमा इसके शत्रु ग्रह हैं। शुक्र के गोचर की अवधि 23 दिन की होती है। ज्योतिष में इसे धन और लक्ष्मी का कारक माना गया है। इसके शुभ प्रभाव से जीवन में धन-धान्य की कमी नहीं रहती। जानिए शुक्र ग्रह की कौन सी तीन राशियां मानी जाती हैं सबसे प्रिय…
वृषभ राशि: शुक्र इस राशि के स्वामी ग्रह हैं। यह राशि खूबसूरती और सौंदर्य की राशि मानी जाती है। इस राशि के लोग काफी बुद्धिमान होते हैं। इन्हें प्रशासन शिक्षा और सौंदर्य के क्षेत्र में अच्छी सफलता हासिल होती है। ये अमूमन 30 साल की उम्र के बाद खूब सफलता हासिल करते हैं। इनमें सहनशीलता बहुत अधिक होती है। ये अपना जीवन वैभव और विलासिता के साथ जीना पसन्द करते हैं। ये अपनी मेहनत से लाइफ में खूब पैसा कमाते हैं।
तुला राशि: यह राशि ग्लेमर की राशि मानी जाती है। इस राशि के जातकों को लाइफ में सभी सुख सुविधाएं हासिल होती हैं। इन्हें महंगी मंहगी चीजों को खरीदने का शौक होता है। इस राशि के जातक अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत भी करते हैं। इन्हें अधिकतर सज-धजकर रहना और फैशन के अनुसार वस्त्र पहनना पसंद होता है। इस राशि के जातक अपने आस-पास के लोगों को खुश रखने की पूरी कोशिश करते है। इन्हें दोस्तों से खूब लाभ मिलता है। दूसरों की मदद के लिए भी ये हमेशा तैयार रहते हैं। (यह भी पढ़ें- इस राशि की लड़कियों का स्वभाव होता है राजसी और रौबदार, पति पर रहती हैं हावी)
मीन राशि: ये शुक्र की उच्च राशि है। इस राशि के लोग कलात्मक विचारों के होते हैं। ये बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। ये स्पष्टवादी होते हैं। इनके लिए कला, चिकित्सा, जीव विज्ञान और संगीत सबसे अच्छा प्रोफेशन माना जाता है। ये आध्यात्मिक प्रवृति के होते हैं। ये जिस भी काम को हाथ में लेते हैं उसे पूरी निष्ठा के साथ पूरा करने की कोशिश करते हैं। धार्मिक कार्यों में इनका मन ज्यादा लगता है।
