मेष राशि (Mesh Rashi) का स्वामी ग्रह मंगल है। मंगल ग्रह को उत्साह और ऊर्जा का कारक ग्रह माना जाता है। इस राशि की लड़कियां बेहद ही ऊर्जावान और बेबाकी से अपनी बात रखने वाले होती हैं। ये साहसी और निडर होती हैं। अपनी बात किसी से भी कहने से जरा भी नहीं हिचकिचाती हैं। बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की पर्सनालिटी में ये झलक देखने को मिलती है। कंगना रनौत बॉलीवुड (Bollywood) से लेकर पॉलिटिक्स तक पर अपने विचार खुलकर सबके सामने रखती हैं। उनके अंदर साहस और आत्मविश्वास भरपूर मात्रा में दिखाई देता है। ऐसा मंगल ग्रह के प्रभाव के कारण ही होता है।

ज्योतिष के अनुसार, मेष राशि वाली लड़कियां काफी स्ट्रॉग पर्सनैलिटी की होती हैं और हमेशा अपने फैसले पर डटकर खड़ी रहती हैं। इनकी सोच खुली होती है और ये अपने दम पर लाइफ में एक अच्छा मुकाम हासिल करने की ताकत रखती हैं। इनमें स्वतंत्रता, निडरता, नेतृत्व का गुण पाया जाता है। मंगल ग्रह के प्रभाव के कारण ये लोग स्वामिनी भी होते हैं और हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। कई बार ये लोग जल्दबाजी में कोई निर्णय ले लेते हैं जिसकी वजह से इन्हें कई बार खामियाजा भी भुगतना पड़ता है।

मेष राशि वालों के पास धन मेहनत से ही आता है। ये जितना अधिक मेहनत करेंगे उतने ही अमीर बनते चले जायेंगे। इस राशि की लड़कियों को सम्मान अति प्रिय होता है। अगर कोई इनके सम्मान को ठेस पहुंचाता है तो उससे ये संबंध तोड़ने से भी पीछे नहीं रहतीं। इस राशि की लड़कियां जिस क्षेत्र में काम करती हैं वहां अपनी एक अलग ही पहचान बना लेती हैं। इस राशि के लड़के हों या फिर लड़कियां किसी को भी खाली बैठना पसंद नहीं होता। ये लोग सदैव कुछ न कुछ करते रहते हैं। इनके पास धन की कमी शायद ही कभी देखने को मिले। यह भी पढ़ें-

मेष राशि वालों में धैर्य की कमी देखने को मिलती है जिस कारण ये कई बार सफलता पाने के चूक भी जाते हैं। अगर ये अपने से इस आदत को दूर कर लें तो इन्हें सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। इसलिए इस राशि के जातकों को किसी भी चीज में धैर्य बनाए रखना चाहिए। मेष राशि वाले अनुशासन प्रिय होते हैं। इन्हें समय पर हर काम पूरा करना पसंद होता है। ये भले ही ऊपर से कठोरी स्वभाव के दिखाई दें लेकिन अंदर से उतने ही नरम दिल होते हैं।