Dream Interpretation: स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने हमें भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में संकेत देते हैं। सपनों का अर्थ अच्छा भी हो सकता है और बुरा भी। यहां हम बात करने जा रहे हैं ऐसे सपनों के बारे में जिन्हें देखने पर कुछ न कुछ शुभ होने के आसार रहते हैं। ये सपने कोई अधूरी इच्छा पूरी होने या फिर अचानक से धन की प्राप्ति होने का संकेत देते हैं। जानिए इन सपनों के बारे में।

अगर कोई व्यक्ति सपने में देवी-देवता देखता है तो ये बेहद ही शुभ सपना माना जाता है। कहा जाता है ऐसा सपना आने पर भविष्य में किसी काम में सफलता मिलने के आसार रहते हैं। ये सपना धन संबंधी परेशानियां भी दूर होने का संकेत देता है।

अगर सपने में कोई लड़की या बच्चा आपको नाचता दिखाई दे तो इसका मतलब है कि आपको धन लाभ हो सकता है।

सपने में खाली बर्तन दिखाई देते हैं तो इसका मतलब भी बेहद शुभ माना जाता है। ये सपना देखने का मतलब है कि आपको जल्द धन लाभ होने वाला है। (यह भी पढ़ें- लगने जा रहा है साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, जानिए किस राशि पर इसका सबसे ज्यादा पड़ेगा प्रभाव)

यदि सपने में चूहा दिखाई देता है तो इसका मतलब है कि आपको धन प्राप्ति हो सकती है। ये सपना आर्थिक स्थिति में सुधार होने का संकेत देता है।

सपने में झाड़ू दिखाई देना सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। ये सपना धन लाभ होने का संकेत है। अगर ऐसा सपना दिखाई दे तो इसकी जानकारी सबसे पहले अपनी मां या पत्नी को जरूर दें।

सपने में गाय के उपले बनते हुए या बनाते हुए देखना भी शुभ माना जाता है। ये सपना किस्मत चमकने का संकेत देता है। ऐसा सपना आने का मतलब है कि आपकी कोई इच्छा पूरी होने वाली है या आपको धन लाभ हो सकता है।

सपने में इलेक्ट्रॉनिक सामान को टूटते हुए देखना भी काफी शुभ माना जाता है। ये सपना दरिद्रता दूर होने का संकेत देता है।

सपने में शव यात्रा देखना भी शुभ माना जाता है। ये सपना निकट भविष्य में तरक्की मिलने का सूचक होता है।

सपने में आंवला या कमल का फूल देखने का मतलब है कि आपको किसी काम में सफलता मिलने वाली है। ये सपना धन लाभ होने का भी संकेत माना जाता है।