Crying And Laughing Dream Means: सोते हुए इंसान एक अलग ही दुनिया में चला जाता है। जहां उसे हर चीज वास्तविक प्रतीत होती है। कई बार सपने में हम अपने को या किसी दूसरे को रोते हुए या फिर हंसते हुए देखते हैं। जिसे देखकर हमें लगता है कि सच में ऐसा हो रहा है। स्वप्न शास्त्र अनुसार ये सपने ऐसे ही नहीं आते इनका कुछ न कुछ अर्थ होता है। जानिए सपने में रोना या हंसना किस बात का देता है संकेत…
हंसने का सपना: सपने में खुद को हंसते हुए देखना परेशानियों के बढ़ने का सूचक है। ये सपना भविष्य में किसी मुश्किल में फंसने का संकेत देता है। वहीं सपने में किसी दूसरे को हंसते देखना आपकी मनोकामना पूर्ण होने का संकेत है। ऐसा सपना आने पर लाभ मिलने के आसार रहते हैं। सपने में किसी स्त्री को हंसते हुए देखना घर-परिवार में कलेश होने का सूचक माना जाता है। सपने में खुद को अपने प्रेमी के साथ हंसते देखना संबंधों में मजबूती आने का संकेत माना गया है। सपने में किसी बच्चे को खिलखिलाकर हंसते देखना बेहद ही शुभ माना जाता है। ये सपना धन के आगमन का संकेत देता है।
रोने का सपना: अगर आप सपने में खुद को रोते हुए देखते हैं तो इसका मतलब आपकी परिस्थिति जल्द ही बदलने वाली है। ये सपना आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होने का संकेत देता है। खुद को रोते हुए देखने का सपना तब भी आ सकता है जब आप असल जिंदगी में किसी चीज को लेकर बेहद ही परेशान हैं। अगर सपने में किसी बच्चे को रोते हुए देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपके जीवन में जल्द ही कोई परेशानी आने वाली है। जिससे आपको आर्थिक हानि भी हो सकती है। क्या आपके माथे पर भी बनती हैं लकीरें, तो जानिए इसका भाग्य से क्या है कनेक्शन
कभी-कभी सपने में देखते हैं कि कोई व्यक्ति एक कोने में बैठकर धीरे-धीरे रो रहा है। ये सपना काफी शुभ माना जाता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार इस सपने के देखने पर आने वाला समय आपके लिए शांति भरा रहेगा। सपने में कुत्ता, बिल्ली, गाय, बैल और कौआ दिखाई देने का क्या होता है मतलब, जानिए