Dream Interpretation: शायद ही कोई ऐसा इंसान हो जो सपने नहीं देखता हो। यह एक सामान्य प्रक्रिया है। अकसर हम रात में देखे गये सपनों को भूल जाते हैं तो वहीं कुछ सपने हमें नींद से जागने के बाद भी याद रहते हैं। स्वप्न शास्त्र अनुसार हर सपने का कुछ न कुछ अर्थ जरूर होता है। यहां हम जानेंगे खुद से जुड़े सपनों के बारे में…
स्वप्न शास्त्र अनुसार सपने में खुद को रोते हुए देखना बेहद ही शुभ माना जाता है। ये सपना संकेत देता है कि जीवन में आपको कुछ बड़ी उपलब्धियां प्राप्त होने वाली हैं। सुनने में खुद को कब्रिस्तान के बीच देखने का अर्थ भी शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपकी जल्द ही तरक्की होने वाली है। ये सपना रुका हुआ धन वापस मिलने का भी संकेत देता है।
अगर सपने में आप स्वयं को तारे देखते हुए पाते हैं तो इसका अर्थ है कि आपको जल्द ही खुशखबरी मिलने वाली है। आपको व्यापार में मुनाफा भी हो सकता है। सपने में खुद को गरीबी या फिर तंगहालत में देखना भी शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि जल्द ही आपको धन की प्राप्ति होने वाली है।
सपने में खुद को आत्महत्या करते हुए देखने का अर्थ है कि आपकी उम्र और बढ़ गई है और आपके भविष्य में जल्द ही धन मिलने वाला है। सपने में खुद को ठंडे पानी से नहाते हुए देखने का मतलब है कि आपको सुख समाचार सुनने को मिलेगा। सपने में खुद को कहीं से गिरते हुए देखना भी शुभ माना जाता है।
अगर आपको सपने में खुद के हाथ में गुलाब का फूल दिखाई देता है। तो इसका मतलब कि आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी हुई है। जिससे आपको जल्द ही धन लाभ हो सकता है।
अपने सपने में खुद को साड़ी पहनते देखते हैं तो इसका अर्थ है कि आने वाले समय में आपके जीवन में सकारात्मकता आएगी। अगर सपने में आपने खुद को गंदी साड़ी पहने हुए देखा है तो ये सपना आपकी नेगेटिव थिंकिंग को दर्शाता है। शुक्र, शनि, गुरु सभी नौ ग्रहों को मजबूत करने के लिए किन चीजों का करें दान, जानिए
जब कोई शादीशुदा स्त्री खुद को सपने में दुल्हन बने देखे तो इसका मतलब है कि आपको कोई शारीरिक समस्या आ सकती है। स्वप्न ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि कोई व्यक्ति सपने में में खुद को निर्वस्त्र देखता है तो इसका मतलब है कि आने वाले समय में उसे भयंकर शारीरिक कष्ट हो सकता है।