Dream Related To Money: समुद्रशास्त्र अनुसार हर सपने का कुछ न कुछ अर्थ जरूर होता है। सपने हमें भविष्य के बारे में संकेत देते हैं। जहां कुछ सपनों के आने से भविष्य में लाभ मिलने के आसार रहते हैं तो वहीं कुछ सपने ऐसे भी होते हैं जो निकट भविष्य में होने वाली धन हानि के बारे में सतर्क करते हैं। सपने में फटी हुई जेब देखना या चोरी होते देखना धन हानि का संकेत है। इसी तरह सपने में पर्स का खोना भी निकट भविष्य में आने वाली आर्थिक परेशानी का संकेत देता है।
– अगर सपने में दीवार गिरते हुए दिखाई दे तो यह भी अशुभ सपना माना गया है। स्वप्न शास्त्र अनुसार ऐसा सपना धन की हानि, मान प्रतिष्ठा में कमी का संकेत होता है।
– सपने में चोर या डाकू को देखें तो सतर्क हो जाएं। इस सपने का मतलब है कि आपको कोई बड़ी आर्थिक हानि होने वाली है। सपने में खाली दुकान देखना भी पैसों संबंधी परेशानियों के बारे में बताता है।
– समुद्रशास्त्र अनुसार सपने में खुद को जुआ खेलते देखना आर्थिक नुकसान की तरफ इशारा करता है। सपने में कटे हुए पेड़ देखना भी अशुभ संकेत है। ऐसा सपना धन हानि का संकेत है।
– सपने में उल्लू को देखना भी अच्छा नहीं माना गया है। इसका मतलब है कि आपको कोई बड़ी हानि हो सकती है। सपने में समुद्र किनारे रेत पर चलते हुए अपने आप को देखना मतलब शत्रुओं के चलते कोई बड़ा नुकसान होने वाला है।
– शास्त्रों में झाड़ू को भले ही मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता हो लेकिन सपने में इसे देखना आने वाले समय में होने वाली धन हानि का संकेत होता है। जो व्यक्ति सपने में सोना मिलता हुआ देखता है, उसे धन-संपत्ति की हानि हो सकती है।
– यदि कोई स्वप्न में स्वयं को घर का फर्नीचर या खिड़की तोड़ते हुए देखे तो शीघ्र ही उसकी स्थिति भिखारी जैसी हो सकती है। यदि कोई धनवान व्यक्ति सपने में चिडिय़ा को रोते हुए देखता है तो शीघ्र ही वह सड़क पर आ सकता है यानी उसका धन, वैभव व ऐश्वर्य आदि सभी कुछ नष्ट हो सकता है।