Sapno Ka Matlab: स्वप्न शास्त्र अनुसार सपनों का भविष्य से गहरा कनेक्शन होता है। सपने हमें भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में संकेत देते हैं। सपने शुभ और अशुभ दोनों तरह के होते हैं। क्या आप जानते हैं कि सपनों के जरिए इस बात का भी पता चल जाता है कि आने वाले समय में आप बीमार पड़ने वाले हैं। जानिये रोग से संबंधित सपनों के बारे में…

यदि सपने में शरीर पर तेल, घी, दही और दूध से मालिश करते हुए दिखाई दे तो भविष्य में आपको कोई गंभीर रोग हो सकता है। अगर सपने में व्यक्ति स्वयं को लाल चंदन लगाए देखे, स्नान करने वाली स्त्री का आलिंगन करे या उसे देखे, भयावह व्यक्ति को देखे तो कोई आसाध्य रोग आपको हो सकता है। यदि व्यक्ति सपने में हाथ या पैर के नाखून या बालों का झड़ना देखे तो इस सपने का भी यही अर्थ माना जाता है कि आप किसी रोग से ग्रस्त हो सकते हैं।

सपने में शव देखना भी अशुभ माना जाता है। यह सपना शारीरिक रूप से अस्वस्थ होने का संकेत देता है। यदि सपने में आप किसी जटाधारी साधु को देख लें या फिर अपने शरीर के अंगों पर घास उगते हुए देखें या खुद को शरीर पर दूध या शहद का लेपन करते हुए देखें तो ऐसे सपने भी बीमारियों का संकेत हैं। ऐसे सपने आने पर सतर्क हो जाएं। यदि सपने में कोई स्त्री काले वस्त्र पहने दिखे तो सावधान हो जाएं। इसका मतलब है कि आपको जल्द ही कोई रोग होने वाला है। यदि सपने में कोई औरत या फिर कन्या विलाप करते हुए दिखाई दे तो इसका मतलब है कि आप बीमार पड़ सकते हैं। वहीं सपने में मलत्याग के लिए जाना पेट की बीमारियों का संकेत है।

अगर सपने में आंधी या अन्य किसी घटना के चलते कोई गिरता हुआ पेड़ दिखाई दे, या फिर आप सपने में आसमान में खुद को उड़ते हुए देखें, या किसी पहाड़ पर मंदिर के दर्शन करते हुए देखें तो इसका सीधा संबंध रोगमुक्ति से होता है। ऐसे सपने देखने का मतलब है कि आपको लंबे समय से चली आ रही किसी बीमारी से मुक्ति मिलने वाली है।