Sapno Ka Matlab: स्वप्नशास्त्र अनुसार हर सपने का कुछ न कुछ अर्थ जरूर होता है। ये सपने हमें आने वाले कल के बारे में पहले से ही आगाह कर देते हैं। एक सपना जो सबसे कॉमन है यानी ज्यादातर लोग इस सपने को देखते हैं वो है सांपों का सपना। सपने में सांप दिखाई देना ज्योतिष अनुसार शुभ और अशुभ दोनों हो सकता है। सांप कई रंग के होते हैं जानिए सपने में किस रंग के सांप दिखाई देने का क्या होता है मतलब…
सपने में सफेद रंग का सांप दिखाई दे तो यह शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आने वाले समय में आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। भूरे रंग का सांप अगर पेड़ पर चढ़ता देखें तो इसका मतलब आपको जल्द नौकरी या व्यापार में उन्नति मिलने वाली है। सपने में हरा सांप देखना मतलब आपको जल्द नौकरी मिल सकती है। रंगीला सांप देखने का अर्थ है आपको बड़ा आदमी बनने से कोई नहीं रोक सकता है। सपने में पीला सांप दिखाई देने का मतलब है आपको किसी न किसी कारण अपना घर छोड़ना पड़ सकता है। ये सपना विदेश यात्रा का भी संकेत देता है।
सपने में काला नाग देखने का अर्थ है कि आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होने वाली है और मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है या आपकी सैलरी भी बढ़ सकती है। कहा जाता है अगर आपको सपने में काला लम्बा सा सांप दिखाई देता है तो आपके सभी बिगड़े काम बनने लग जाते हैं। सपने में यदि आपको लाल रंग के सांप दिखे , तो इसका मतलब यह हो सकता है कि आप अपने वास्तविक जीवन में जो कुछ कर रहे हैं उसे करने से रोक दें।
यदि सपने में सुनहरे रंग का सांप दिखे और उसके साथ कोई धर्मस्थल भी दिख जाए तो इसका मतलब आपने किसी मनोकामना की पूर्ति के लिए नाग के चढ़ावे की बात कही थी जिसे पूरा करना आप भूल गए। ऐसा सपना आने पर आप तुरंत उपाय करें। अगर सपने में आपको काला नाग बड़ी-बड़ी आंखें करके घूर रहा है तो इसका मतलब आपके इष्ट देवता आपसे नाराज हैं। लाल सांप दिखाई देना मतलब आपको किसी से धोखा मिल सकता है।