अकसर रात को सोते समय व्यक्ति कई तरह के सपने देखता है। कुछ सपने हमारे डेली रूटिन की चीजों से ही जुड़े होते हैं तो कुछ सपने ऐसे होते हैं जिसके बारे में हमने कभी सोचा नहीं होता। स्वप्न शास्त्र अनुसार सपने अच्छे या बुरे संकेत देते हैं। ये भविष्य में होने वाली घटनाओं से रूबरू कराते हैं। कुछ ऐसे सपने हैं जो सामान्य तौर पर हर व्यक्ति को आते हैं जैसे सपने में गिरना, भागना, हवा में उड़ना इत्यादि। क्या है इन सपनों का मतलब जानिए…

सपने में उंचाई से गिरना: इस प्रकार के सपनों के दो मतलब होते हैं। एक तो ये कि आप खुशी से नीचे गिर रहे हैं या दुखी होकर। अगर आप दुखी मन से गिर रहे हैं तो इसका मतलब आप किसी चीज को लेकर परेशान हैं। वहीं अगर आप खुशी से नीचे गिर रहे हैं तो इसका मतलब है कि आप जिंदगी में हर परेशानियों का सामना खुशी खुशी कर लेंगे।

भागने के सपने: यदि सपने में आप भाग रहे हैं और कोई चीज आपका पीछा कर रही है तो इसका मतलब आप किसी समस्या को सुलझाने के बजाय उससे भागेंगे। कई बार सपने में ऐसा दिखता है कि आप भागना चाहते हैं पर आपका कदम नहीं उठ रहा तो इसका मतलब आपके अंदर आत्मविश्वास की कमी है।

सपने में हवा में उड़ना: इस सपने का मतलब है कि आप लाइफ में आगे बढ़ना तो चाहते हैं पर कोई चीज है जो आपको रोक रही है।

सपने में छत गिरते देखना: यदि आपको सपने में छत गिरते हुए दिखाई दे तो इससे आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस सपने का मतलब है कि आपको धन की प्राप्ति होने वाली है।

सपने में नदी में गिरते देखना: ये सपना अच्छा नहीं माना जाता। इसका मतलब है कि आप आने वाले समय में परेशान होने वाले हैं।

सपने में रोते देखना: सपने में खुद को रोते हुए या चिल्लाते हुए देखना यह बताता है कि आप अपने अतीत से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। इसका एक दूसरा मतलब यह है कि आपको बेचैनी, दुख, पीड़ा, अवसाद जैसी भावनाएं घेरे हुए हैं।