Dream Interpretation: स्वप्न शास्त्र अनुसार सपने हमें भविष्य में घटित होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का पूर्व संकेत देते हैं। कुछ सपने शुभ तो वहीं कुछ अशुभ माने जाते हैं। सपने में पैसा देखना एक शुभ संकेत है। जो आने वाले समय में हमारी आर्थिक स्थिति अच्छी रहने का संकेत देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके अलावा भी बहुत से सपने ऐसे होते हैं जो बताते हैं कि आपका भाग्य बदलने वाला है और आप पर माता लक्ष्मी मेहरबान होने वाली हैं।
अगर सपने में आपको कोई छोटा बच्चा मस्ती करता हुआ खिलखिलाता दिखाई दे तो इसका मतलब आप पर जल्द ही धन वर्षा होने वाली है। हो सकता है कि आपकी कोई डील पक्की हो जाए। या फिर पुराने किसी निवेश से लाभ मिल जाए। सपने में नोट देखना भी बहुत शुभ माना जाता है। ज्योतिष अनुसार ये सपना धन लाभ का संकेत देता है। सपने में पानी देखना भी धन संबंधी मामलों में सफलता मिलने का सूचक है। सपने में वर्षा होते देखना, नदी या समुद्र दिखाई देना धन प्राप्ति का संकेत है।
सपने में सफेद ड्रेस देखना, पहनना, सफेद फूलों की माला देखना, बर्फ से ढका पर्वत देखना, सफेद मंदिर का शिखर, सफेद शंख और सफेद सूर्य-चांद देखना भी समृद्धि का संकेत है। यदि सपने में आपको खुद के हाथों में फल दिखें, फल वाले पेड़ दिखाई दें, आंवला, अनार, सेब, नारियल, सुपारी या काजू आदि को देखें तो ये सपना भी धन आने का संकेत देता है।
सफेद में कमल, केतकी, नागकेसर, चमेली, चांदनी एवं गुलमोहर के फूल देखना भी धन-संपत्ति में बढ़ोतरी का संकेत है। फूल पर बैठी तितली देखना भी काफी शुभ माना गया है। इसका मतलब आपको जल्द ही धन प्राप्त हो सकता है। सपने में देवी-देवाताओं के दर्शन होना कार्यों में सफलता मिलने का संकेत देता है और किसी माध्यम के जरिए आपको धनलाभ भी हो सकता है।
सपने में सफेद शेर के बच्चे, हाथी, गाय, घोड़ा, बैल, बिच्छू, बड़ी मछली, सफेद सर्प, बंदर, कछुआ एवं कस्तूरी हिरण देखना इस बात का संकेत है कि आपको जल्द धन प्राप्त हो सकता है। यदि सपने में व्यक्ति अनाज के ढेर पर अपने आप को चढ़ता देखे और उसी समय उसकी नींद खुल जाए तो धन लाभ होने के प्रबल आसार होते हैं। उसी तरह सपने में चावल, मूंग, जौ, सरसों आदि दिखाई देना भी धन प्राप्ति का संकेत है।