Dream Interpretation: सपने में हम अक्सर ऐसी चीजें देखते हैं, जिसके बारे में हमेशा सोचते रहते हैं। सपने में हर एक चीज को देखने का मतलब होता है। स्वप्न शास्त्र में सपनों के बारे में बताया गया है। साथ ही किस सपने को देखना किस बात का प्रतीक होता है। इसकी भी जानकारी दी गई है। आइए जानते हैं कि सपने में कौवे को देखने के क्या संकेत होते हैं।
क्या सपने में कौवे का दिखना होता है अशुभ?
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में कौवे का दिखना अशुभ होता है। ऐसा होने पर लड़ाई और झगड़े का संकेत माना गया है।
सपने में उड़ते हुए कौवे का दिखाई देना
सपने में उड़ते हुए कौवे का दिखाई देना भी अशुभ माना गया है। स्वप्न शास्त्र यह अधिक मानसिक तनाव होने का संकेत माना गया है।
सपने में कौवे का चोंच मारना होता है अशुभ
सपने में अगर कौवा आपको चोंच मार रहा है या आपको चोटिल कर दें, तो यह भी बहुत अशुभ माना गया है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह आपके घर पर किसी के बीमार होने का संकेत है। परिवार का कोई सदस्य किसी जानलेवा बीमारी से पीड़ित हो सकता है।
सपने में कौवे का सिर पर बैठ जाना
सपने में यदि कौआ आपके या आपके किसी रिश्तेदार के सिर पर बैठ दिखाई देता है, तो इसे भी अशुभ संकेत माना गया है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार इसका अर्थ है कि कोई दुश्मन आप पर नजर बनाए हुए है।
सपने में पेड़ पर बैठा हुआ कौआ दिखाई देना
सपने में पेड़ पर बैठा हुआ कौआ दिखाई देने का मतलब है कि आपका पार्टनर से मतभेद हो सकता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह भागीदार से मतभेद होने के कारण संबंध के टूट जानें का संकेत माना गया है।
सपने में कौवे से बातें करना किस बात का संकेत है?
अगर आप सपने में कौवे से बातें कर रहे हैं,तो इसक मतलब होता है कि कोई आपकी चापलूसी कर रहा है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आप सपने में कौवे से बातें कर रहे हैं, तो इसका मतलब है कि कोई आपका खास दोस्त आपके खिलाफ साजिश कर रहा है।