Sapno Ka Matlab: सोते हुए सपने देखना आम बात है। कहा जाता है व्यक्ति दिनभर जिन चीजों के बारे में सोचता है वही चीजें उसे सपने में दिखाई देती हैं। लेकिन कुछ सपने ऐसे होते हैं जिनके बारे में शायद ही आपने कभी सोचा हो। कई बार व्यक्ति सोते समय अजीबोगरीब सपने देखता है। जिसका शायद ही आपकी लाइफ से कोई लेना देना हो। लेकिन स्वप्नशास्त्र अनुसार इन सपनों का कोई न कोई अर्थ होता है। ये सपने हमें भविष्य में होने वाली घटनाओं से रूबरू कराते हैं। यहां हम जानेंगे किन सपनों के आने से भविष्य में आर्थिक नुकसान होने के रहते हैं आसार…
सपने में अगर आप अपने को जुआ खेलते हुए देखते हैं तो इसका मतलब है कि आने वाले समय में आपको धन हानि हो सकती है। यदि आपको सपने में झाड़ू दिखाई दे तो समझ जाएं कि भविष्य में आपको कोई बड़ी आर्थिक हानि हो सकती है। जिसके लिए आपको सचेत रहने की जरूरत है।
सपने में उल्लू देखना भी पैसों से संबंधी परेशानी आने का सूचक है। तो वहीं सपने में अगर आपके कोई पैसे चुरा लेता है या फिर आपकी जेब काट लेता है तो यह सपना भी धन हानि होने का संकेत देता है। सपने में खाली बैलगाड़ी देखने से असल जिंदगी में आर्थिक नुकसान होने की संभावनाएं रहती हैं।
अगर आप सपने में स्वयं को घर का फर्नीचर तोड़ते देखें तो इसका मतलब आपकी आर्थिक स्थिति काफी खराब होने वाली है। सपने में अपने आप को किसी अंधेरी जगह पर जाते देखना गंभीर धन हानि होने का संकेत है। अगर आप सपने में अपने आप को गड्ढे में गिरते देखें तो इसका मतलब आपको जल्द ही धन हानि हो सकती है। सपने में सोना खोना या मिलना भी आर्थिक स्थिति खराब होने का संकेत देता है।
सपने में अगर व्यक्ति किसी चिड़िया को रोते हुए देखता है तो उसे शीध्र ही बड़ा नुकसान हो सकता है। सपने में दीवार या फिर वृक्ष गिरते देखना और बाढ़ देखना भी पैसों में कमी होने की सूचक माना जाता है।