Dream About Money: स्वप्न शास्त्र अनुसार सपने भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत होते हैं। कहा जाता है कि सपनों के अर्थ को अगर समझ लिया जाए तो आने वाले समय में कई परेशानियों से बचा जा सकता है। सपने अच्छे भी हो सकते हैं बुरे भी। कहते हैं कि बुरा सपना आये तो सबको बता देना चाहिए लेकिन अगर अच्छा सपना आये तो उसे किसी से शेयर नहीं करना चाहिए। यहां हम बात करेंगे उन शुभ सपनों के बारे में जिनके आना आपकी लाइफ में धन के आगमन का संकेत माना जाता है।
सपने में भगवान दिखना: यदि आपको सपने में भगवान, देवी-देवता या फिर अपने गुरु दिखाई दें तो समझ लीजिए आने वाले समय में कुछ अच्छा होने वाला है। ये सपना बताता है कि आप भविष्य में किसी काम में सफलता पायेंगे और धन का आगमन भी आपकी लाइफ में होने वाला है।
सपने में खुद को सवारी करते देखना: सपने में काले घोड़े, विमान, पालकी या अपने को इक्के पर बैठकर कहीं जाते हुए देखना शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आने वाले समय में आपकी कहीं से धन की प्राप्ति होगी।
इन चीजों को खाते देखना: यदि सपने में आप अपने को दही खाते, दूध पीते, दही के साथ चावल खाते, जौ खाते और बाजार से दही खरीदते देखें तो इसका मतलब आने वाले समय में आप आर्थिक रूप से संपन्न होने वाले हैं।
सपने में जीव देखना: सपने में गाय, चूहों, तोता, मछली, काले बिच्छू, सांप को फन उठाते देखना, हाथी देखना, सफेद घोड़े, मृत पक्षी, नेवला, मधुमक्खी का छत्ता, सफेद चींटी देखना शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इन चीजों से जुड़े सपने आने पर अचानक से धन लाभ होने के आसार रहते हैं।
सपने में बाल देखना: सपने में बाल झड़ते हुए या फिर खुद को बिना बाल के देखना धन के आगमन का संकेत माना जाता है।
खुद को लंगर खाते देखना: सपने में खुद को लंगर या भंडारे में खाना खाते देखना शुभ माना जाता है। ऐसा सपना आने पर सफलता मिलने के आसार रहते हैं।
सपने में चढ़ाई करते देखना: सपने में यदि कोई इंसान अपने को पर्वत, मंदिर या किसी महल पर चढ़ते देखता है तो इसका मतलब उसे भविष्य में धन की प्राप्ति होने वाली है।