Dream Interpretation: सोते हुए सपने देखना एक आम प्रक्रिया है। कभी ऐसे सपने आते हैं जो मन को खुशी देते हैं तो वहीं कुछ सपने ऐसे भी हैं जिसे देखने से मन विचलित हो जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सुर्योदय से कुछ घंटे पहले देखा गया सपना अकसर सच होता है। ऐसा सपना भविष्य में घटित होने वाली किसी घटना का संकेत देता है। ऐसे में अगर आपने कोई ऐसा सपना देखा है जिसे देखकर आप परेशान हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार आप ये कुछ उपाय करके इसके दुष्प्रभावों से बच सकते हैं…
सबसे पहले तो ये काम करें कि जैसे ही बुरा सपना देखने के बाद आपकी नींद खुले तो तुरंत तुलसी के पौधे के पास जाएं, हाथ जोड़ें और आंख बंद कर अपना पूरा सपना तुलसी माता को बता दें। इससे आपका भय तो दूर होगा ही साथ ही आने वाली परेशानी भी टल जाएगी।
दूसरी चीज आप ये भी कर सकते हैं कि बुरा सपना देखने के बाद जब आपकी आंख खुले तो अपने ईष्ट देवता के चरणों में नमन करें। उनसे रक्षा करने की प्रार्थना करें। आप चाहें तो आस पास के किसी धार्मिक स्थान में जाकर भी ईश्वर को नमन कर सकते हैं। हो सके तो किसी जरूरतमंद को दान करें।
बुरा सपना आने पर आप कुछ चीजों को जल में प्रवाहित या फिर उनका दान भी कर सकते हैं। ऐसा करते समय वार का ध्यान जरूर रखें। जैसे अगर आपने सोमवार की रात को कोई सपना देखा है तो मंगलवार के दिन सफेद चीजों को जल में प्रवाहित करें या इन चीजों का दान भी कर सकते हैं।
अगर आपने मंगलवार को कोई डरावना सपना देखा है तो आपको अगले दिन पीली मूंग की दाल का दान करना चाहिए। आप हनुमान मंदिर दर्शन के लिए भी जा सकते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करें। बुधवार को सपना देखा है तो साबुत मूंग, हरी सब्जियां जरूरमंदों को दान कर सकते हैं। भगवान गणेश की पूजा करने से लाभ मिलेगा।
गुरुवार को बुरा सपना देखने पर अगले दिन पीले कपड़ों या पीले रंग की किसी सामग्री का दान करने से लाभ मिलेगा। शुक्रवार की रात को अगर बुरा सपना देखा है तब आपको सफेद चीजों का दान करना चाहिए और देवी मां की पूजा करनी चाहिए। शनिवार की रात को सपना देखने पर आपको शनिदेव से संबंधित चीजों का दान करना चाहिए। रविवार को सपना देखने पर गुड़ और लाल कपड़ों का दान करना चाहिए।