Dream Meaning: वैसे तो सपने देखना आम बात है लेकिन स्वप्न शास्त्र अनुसार सपने ऐसे ही नहीं आते। बल्कि ये भविष्य में घटित होने वाली घटनाओं के बारे में हमें सचेत करते हैं। सपनों का अर्थ अच्छा भी हो सकता है और बुरा भी। यहां हम बात करेंगे उन सपनों की जिनके आने का मतलब है कि आने वाले समय में कुछ बुरा होने वाला है। जिसके लिए पहले से आपको सतर्क रहने की जरूरत है।
सपने में कोई डरावनी चीज देखना आने वाले समय में किसी नुकसान की तरफ इशारा करता है। सपने में किसी मरे हुए इंसान या फिर भूत से बात करना भी ज्योतिष अनुसार अशुभ माना जाता है। सपने में जेब कटते हुए या फटी हुई जेब का दिखना भविष्य में होने वाली धन हानि का संकेत है। सपने में बाढ़ का देखना धन हानि का संकेत है। सपने में उल्लू दिखाई देना भी अच्छा नहीं माना जाता है। इसका अर्थ है कि आने वाले समय में आपकी लाइफ को कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
सपने में खुद को काजल लगाते हुए देखना निकट भविष्य में शारीरिक कष्ट होने का संकेत है। जैसे आपको कोई बीमारी हो सकती है या फिर चोट लग सकती है। सपने में बंद दरवाजा देखने का मतलब है कि आने वाले समय में आपको धन हानि हो सकती है। सपने में खुद को परेशान देखना भी अच्छा नहीं माना जाता है। सपने में कैंची देखने का मतलब है कि आपके घर में क्लेश हो सकता है।
बुरे सपनों के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए उपाय भी बताए गए हैं। अगर आप कोई डरावना सपना देखते हैं तो किसी को कुछ भी कहे बिना आप अपने मंदिर में जाएं और भगवान के सामने इस सपने के बारे में कहें और हर दुख से आपकी रक्षा करने की विनती करें। आप चाहें तो तुलसी से भी अपने बुरे सपने बता सकते हैं।