Diwali 2022: इस बार दिवाली 24 अक्टूबर 2022 को सोमवार के दिन पड़ रही है। वहीं दो दिन बाद 26 अक्टूबर 2022 को बुध देव तुला राशि में प्रवेश करेंगे। बुध देव का गोचर कई राशि के जातकों के लिए शुभ हो सकता है। वहीं कई राशि के जातकों के लिए यह सामान्य हो सकता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर राशि परिवर्तन का हमारे जीवन कर अच्छा प्रभाव पड़ता है, तो उस दौरान हमें धन आदि कई प्रकार के लाभ हो सकते हैं। साथ ही कई परेशानियों से भी छुटकारा मिल जाता है। आइए जानते हैं बुध ग्रह के गोचर से किन राशि के जातकों को लाभ हो सकता है।

मिथुन
इस राशि के जातकों के लिए मंगल देव चौथे भाव के स्वामी होते हैं। इस दौरान इस राशि के जातकों की पुरानी समस्याएं खत्म हो सकती हैं। आपके आय में भी बढ़ोतरी हो सकती है। कार्यस्थल पर भी कई अच्छे मौके मिल सकते हैं।

कर्क
मंलग ग्रह तीसरे भाव के स्वामी होते हैं। जातकों को धन लाभ हो सकता है और उनकी आर्थिक स्थिति भी सुधर सकती है। शिक्षा संबंधी परेशानियों से भी निजात मिल सकता है। घर में शांति का माहौल बना रह सकता है।

सिंह
मंगल देव इस राशि के जातकों के तीसरे भाव के स्वामी होते हैं। पारिवारिक सुख-समृद्धि प्राप्ति के साथ धन लाभ भी हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सफल नतीजे मिल सकते हैं। कोरोबार में भी अच्छा फायदा हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

धनु
जातकों को धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। धन संबंधी समस्या भी दूर हो सकती है। इस दौरान रूका हुआ पैसा भी मिल सकता है। लंबित पड़ी योजनाओं पर भी बातचीत हो सकती है। कार्यस्थल पर अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

मकर
इस राशि के जातकों के लिए मंगल ग्रह नवम भाव के स्वामी होते हैं। जातकों के करियर के लिए यह समय अनुकूल हो सकता है और परिणाम अच्छे मिल सकते हैं। व्यापारी जातकों के आय में बढ़ोतरी हो सकती है। परिजनों के बीच आपका सम्मान भी बढ़ सकता है।