Diwali 2021 Lucky Zodiac Sign: दिवाली पर्व इस बार 4 नवंबर को मनाया जा रहा है। इस दिन लोग विशेष रूप से महालक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करते हैं। इस दिन धन की देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घरों की अच्छे से साफ-सफाई की जाती है, घर के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाई जाती है और घर दीयों की रोशनी से सजाया जाता है। जिससे धन की देवी घर की तरफ आकर्षित हो जाएं। लेकिन कुछ ऐसी राशियों के लोग हैं जिन पर देवी लक्ष्मी इस दिवाली अपनी कृपा दृष्टि बनाने वाली हैं। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।
मेष राशि: इस राशि के जातकों में दिवाली वाले दिन एक अलग ही उत्साह देखने को मिलेगा। धन लाभ के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। प्रभावशाली लोगों से संबंध बनेंगे। आपके काम की हर जगह प्रशंसा होगी। मन प्रसन्न रहेगा। शाम तक कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है।
कर्क राशि: आपको धन लाभ होने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। किस्मत का आपको पूरा साथ मिलेगा। रूके हुए कार्य बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। कार्यस्थल का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। हाथ में कोई नया प्रोजेक्ट आने वाला है जिससे आपको भविष्य में अच्छा खासा लाभ मिलने के आसार रहेंगे।
धनु राशि: आपके लिए दिवाली खास होने वाली है। अपनों की मदद से आर्थिक लाभ होने की संभावना दिखाई दे रही है। नए दोस्त बन सकते हैं। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे जिस वजह से आप हर काम में अपना शत प्रतिशत दे पायेंगे। समय का भरपूर लाभ उठाइए। किस्मत आपके साथ है। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। बिजनेस में तरक्की मिलेगी। (यह भी पढ़ें- Diwali 2021 Puja Vidhi, Muhurat, Mantra: जानिए दिवाली पर कैसे करें मां लक्ष्मी की पूजा, क्या है शुभ मुहूर्त)
मीन राशि: दिवाली वाले दिन आपको अच्छा खासा धन लाभ होने के आसार रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन भी मिल सकता है। आपके कार्यों के लिए आपको पुरुस्कार भी दिया जा सकता है। यात्रा से धन लाभ होने के आसार रहेंगे। मन प्रसन्न रहेंगे।