Dhanu Rashi Varshik Rashifal 2020 (Sagittarius Yearly Horoscope): धनु राशि के जातकों के लिये वर्ष 2020 काफी शुभ रहने के आसार हैं। क्योंकि वर्ष की शुरुआत में ही राशि स्वामी बृहस्पति आपकी राशि में विराजमान रहेंगें। गुरु का स्वराशि में होने से हंस महायोग बनेगा। ये योग आपको अपने कार्यों को पूरा करने की ऊर्जा प्रदान करेगा। धन के स्थान में शुक्र विराजमान हैं शुक्र को वैभव का कारक माना जाता है। इनके प्रभाव से इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी।
भाग्य के स्वामी सूर्य के विराजमान होने से आपको भाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा। कम प्रयासों में सभी काम बनते चले जायेंगे। कर्मभाव व दांपत्य जीवन के स्वामी ग्रह बुध केंद्र में ही गुरु केतु सूर्य शनि के साथ विराजमान हैं इसके प्रभाव से आप कार्यक्षेत्र में कुछ अच्छा प्रदर्शन कर पायेंगे। खासकर शिक्षा से संबंधित क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को लाभ मिलने के ज्यादा आसार रहेंगे।
विदेश में शिक्षा पाने के इच्छुक जातकों का सपना पूरा हो सकता है। राहू के सप्तम स्थान में होने से आपके दांपत्य जीवन में कुछ अनबन हो सकती है। नए प्रेमी प्रेमिकाओं के रिश्तों को तोड़ने का राहु काम कर सकता है। ऐसे में आपको अपने साथी पर विश्वास बनाए रखाना होगा।
वर्ष की शुरुआत में शनिदेव 24 जनवरी को मकर राशि में आ जायेंगे जो आपकी राशि से दूसरे स्थान पर रहेंगें। ये आपके लिए शुभ है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहने के आसार हैं। गुरु 30 मार्च को मकर राशि में प्रवेश करेंगे जहां शनि पहले से ही मौजूद रहेंगे जिससे आपकी वर्ष कुंडली में नीच भंग राजयोग बनेगा। जो आपके व्यक्तित्व में निखार लायेगा। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा।
11 मई को शनि वक्र होंगे। जिससे धन हानि के संकेत मिल रहे हैं। इस समय पर कोई भी लेन-देन न करें। 14 मई को गुरु मकर राशि में वक्री हो जाएंगे जिसके पश्चात आर्थिक स्थिति में आपको मिलाजुला असर देखने को मिल सकता है। फिर 30 जून को गुरु वक्री अवस्था में ही धनु राशि में गोचर करने लगेंगे जिससे रूके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं।
13 सितंबर को गुरु के मार्गी होते ही आप पर काम का बोझ बढ़ने लगेगा। राहू भी 23 सितंबर को आपकी राशि से छठे स्थान पर विचरण करेंगें तथा केतु जो कि आपकी में ही विराजमान थे वो भी अब 12वें स्थान में आ जाएंगें। राहू आपके रोग और शत्रुता की उत्पति करने वाला बन सकता है। केतु का लग्न से व्यय स्थान में आना खर्चों में बढ़ोतरी का संकेत है।
29 सितंबर शनि मार्गी हो जायेंगे। इनके मार्गी होते ही आपको अचानक से धन लाभ की संभावनाएं बन सकती हैं। 20 नवंबर को गुरु पुन: मकर राशि में आ जाएंगे जिसके बाद आपको अपने प्रयासों का फल मिलने लगेगा। कुल मिलाकर आपके लिए साल 2020 मिला जुला रहेगा।