Dhanu Monthly Rashifal (Sagittarius Monthly Horoscope), धनु मासिक राशिफल December 2019: धनु राशि के जातक काफी आशावादी, महत्वाकांक्षी, प्ररेणादायक, उत्साही और थोड़े खर्चीले स्वभाव के होते हैं। आपकी सोच काफी स्वतंत्र होती है और दिल बड़ा होता है। यानी किसी की भी मदद करने से पीछे नहीं हटते हैं। आम तौर पर आप गुस्सा नहीं करते लेकिन अगर एक बार आपको क्रोध आ जाए तो आप काफी आक्रमक भी हो जाते हैं। दिसंबर के महीने में आपकी इस प्रवृति से आपको नुकसान हो सकता है। गुस्से पर खास कंट्रोल रखना होगा नहीं तो आपके करीबी रिलेशन खराब होने की संभावना है।
सामान्य: आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। मानसिक तनाव ज्यादा रहेंगे। शरीर की ऊर्जा में कमी महसूस होगी। व्यायाम आपके लिए जरूरी है। कोई भी कार्य किसी की सलाह लेकर ही करें। हो सके तो निवेश दिसंबर माह में न करें। प्यार का इजहार करने के लिए भी समय उपयुक्त नहीं है धोखा मिल सकता है। साल के आखिरी महीने की 2, 5, 10, 11, 16 तारीखें ज्यादा तनाव में गुजर सकती हैं। प्रेम के मामलों में ये महीना आपके लिए दुखदायी साबित हो सकता है।
आर्थिक: कार्यक्षेत्र में काफी तनावपूर्ण स्थिति रहेगी। भागदौड़ के काम ज्यादा करने पड़ सकते हैं। अचानक से खर्चों में बढ़ोतरी के आसार हैं। आता हुआ धन रूक सकता है। व्यापार में आमदनी कम होगी। बिजनेस पार्टनर के साथ संबंध भी बिगड़ सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि बेफजूल की यात्राओं में धन खर्च न करें। निवेश के लिए समय उचित नहीं है।
स्वास्थ्य: पेट से संबंधी रोग काफी परेशान करने वाले हैं। पाचन क्रिया कमजोर रहेगी इसलिए हल्का खाना खाएं। खासकर बच्चों के लिए सलाह है कि बाहर का खाना खाने से बचें।
प्रेम: इस माह में प्रेम संबंध काफी बिगड़ सकते हैं। अगर आप शादीशुदा हैं तो पत्नी से बात बात पर झगड़ा हो सकता है। काम के चलते दूरियां बढ़ेंगी। नए लव रिलेशन भी दुखदायी साबित हो सकते हैं। छोटे भाई बंधुओं से वैचारिक मतभेद होने के आसार हैं।
उपाय: क्योंकि गुरु आपका स्वामी ग्रह है इसलिए आपको गुरुवार के दिन विष्णु जी की विशेष पूजा करनी चाहिए। हो सके तो गुरुवार के व्रत रखें। जरूरतमंद लोगों को दान जरूर करें।