Dhanteras Shopping Idea: सोना चांदी ही नहीं अपनी राशि अनुसार कोई भी धातु खरीद सकते हैं धनतेरस पर। यानी ऐसा कुछ भी जो आपके या घर के जरूरत की हो, उसे आज खरीदना चाहिए। हां कुछ धातुओं के साथ दोष है जैसे एल्युमीनियम। वैसे देखा जाए तो सेहत की दृष्टि से भी ये धातु उचित नहीं है। हालांकि सोना और चांदी ऐसे धातु हैं जिन्हें हमेशा शुद्ध माना जाता है इसलिए सिर्फ इन्हीं धातुओं की खरीदारी को प्रधानता दी गई है। पर हकीकत ये है कि आप राशि के अनुसार भी शुभ धातु की खरीदारी धनतेरस पर कर सकते हैं।

धनतेरस पूजा सामग्री, विधि और मुहूर्त 

धनतेरस पर खरीदारी और पूजा के मुहूर्त (Dhanteras Shopping Muhurat) :

सुबह 8:10 से 10:35 तक

सुबह 11:42 से दोपहर 12:20 तक

दोपहर 12:10 से 01:20 तक

शाम 04:17 से 05:35 तक

रात 09:00 से 10:25 तक

राशि के अनुसार खरीदारी (Dhanteras Shopping According To Zodiac Sign) : 

मेष: धनतेरस के दिन सोने-चांदी की खरीदारी आपके लिए शुभ होगी। आज हनुमान जी को दीपक जलाएं। इससे परिवार में खुशहाली आएगी।

वृष: इस राशि के जातकों के लिए धनतेरस के दिन अनाज, कपड़ा, चांदी, दूध से बने पदार्थ, वाहन, ऑटो पार्टस में निवेश करने से लाभ होगा और शाम के समय विधि विधान धनवंतरी जी की पूजा करें।

मिथुन: मिथुन राशि के जातक सोना, कपड़ा , स्टील और खाद्य सामग्री में निवेश कर सकते हैं। पीपल पर सरसों का तेल चढ़ाने से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।

कर्क: आपके लिए धनतेरस पर श्वेत वस्त्र, मोती रत्न, खाद्य सामग्री, शेयर और फाइनेंस कंपनी में निवेश करना लाभकारी होगा। आज पूजा में पीले फूलों का जरूर उपयोग करें। इससे सौभाग्य में वृद्धि होगी।

सिंह: इस राशि के जातक कांस्य धातु, माणिक्य रत्न, इलेक्ट्रानिक सामान, सोना आदि खरीद सकते हैंं। हनुमान जी को चमेली के तेल का दीपक आज जरूर जलाएं।

कन्या: कन्या राशि वाले आज हरा कपड़ा, पन्ना रत्न, शिक्षा, सोना, चमड़े से बने सामान खरीदें ये आपके लिए शुभ रहेगा। गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए लड्डू का भोग लगाएं।

तुला: तुला राशि वाले सोना-चांदी,  कपड़ा, कोई भी जरूरत का यंत्र इत्यादि सामान की खरीदारी कर सकते हैं।

वृश्चिक: आपके लिए आज किसी भी रत्न, सोना, चावल, खाद्य पदार्थ की खरीदारी करना शुभ रहेगा। घर के मुख्य द्वार पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

धनु: धनु वालों के लिए सोना, चांदी या कोई भी रत्न खरीदना आज शुभ रहेगा। आज इमली का दान करने से रुके हुए काम बन जाएंगे।

मकर और कुंभ: मकर और कुंभ दोनों ही राशि का स्वामी शनि है। आपके लिए अष्टधातु, स्टील, श्याम वस्त्र, वाहन, खरीदना शुभ रहेगा।

मीन: मीन राशि के जातकों के लिए अष्ट धातु, पीला कपड़ा, सोना,  चांदी, चावल इत्यादि सामान की खरीदारी करना शुभ रहेगा। दुर्गा चालीसा का पाठ करने से रुके हुए काम पूरे होंगे।

Gold Price Today सोने की कीमत आज :

24 कैरेट गोल्ड प्राइस – ₹ 39,680 (10g of 24k gold)

Silver Price Today चांदी की कीमत आज :

1 किलो चांदी की प्राइस – ₹ 48,770