Navratri Song Playlist: नवरात्रि का समापन 7 अक्टूबर को हो जायेगा। 8 अक्टूबर को विजयादशमी यानी दशहरा पर्व मनाया जायेगा। साल में आने वाली 4 नवरात्रियों में से इस शारदीय नवरात्रि का सबसे अधिक महत्व माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि भगवान राम ने रावण का वध करने से पहले 9 दिनों तक मां दुर्गा की विधि विधान पूजा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया था। नवरात्रि के इस पर्व को खास बनाने के लिए देखें मां को समर्पित बेस्ट भजनों की लिस्ट…
1. ‘चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है’ इस भजन को अपनी आवाज दी है नरेंद्र चंचल, आशा भोसले और महेंद्र कपूर ने। सुनें Chalo Bulawa Aaya Hai Mata Ne Bulaya Hai Song
2. ‘प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी भक्तों की लगी है कतार भवानी’ लखबीर सिंह लक्खा की आवाज में उत्साह से भरे इस गाने को भी काफी ज्यादा सुना जाता है। Pyara Saja Hai Tera Dwar Bhawani By Lakhbir Singh Lakkha
3. ‘अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली, तेरे ही गुण गावें भारती, ओ मैया हम सब, उतारे तेरी आरती’ मां दुर्गा की इस आरती भजन की काफी डिमांड रहती है। Ambe Tu Hai Jagdambe Kali
4. लाली मेरी मात की, जित देखु तीत लाल, लाली देखन मै गया, मै भी हो गया लाल। मैया का चोला है रंगला, शेरोवाली का चोला है रंगला, मेहरोवाली का चोला है रंगला, जोतावाली Maiyya Ka Chola Hai Rangla
5. अमृत की बरसे बदरिया, अम्बे माँ की दुअरिया, अमृत की बरसे बदरिया, ओये मेरी माँ की दुअरिया।। Amrit Ki Barse Badariya By Lakhbir Singh Lakkha
6. आये तेरे भवन, देदे अपनी शरण. रहे तुझ में मगन, थाम कर यह चरण। तन मन में भक्ति ज्योत तेरी, हे माता जलती रहे॥ ये गाना अनुराधा पौडवाल और सोनु निगम की आवाज में है। O Aaye Tere Bhawan Dede Dede Apni Sharan
7. मोहम्मद रवि की आवाज में सुनिए तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये Tune Mujhe Bulaya Sherawaliye… Tune Mujhe Bulaya Sherawaliye
8. सज रही मेरी अंबे मैया सुनहरी गोटे में, सुनहरी गोटे में सुनहरी गोटे में… ये भजन कुमार विशु ने गाया है। Saj Rahi Meri Ambe Maiya Devi Bhajan Kumar Vishu
9. आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा दिल ने पुकारा तू है मेरा सहारा… इस गाने को बाबला मेहता ने गाया है। आप भी सुनें Aa Maa Aa Tujhe Dil Ne Pukara
10. तेरे सदके तू भेज दे बुलावा दोनों हाथ जोड़कर… ये गीत अनुराधा पौडवाल ने गाया है। Tere Sadke Tu Bhej De Bulava
11. तू तो सुनती है उसकी पुकार मां जो भी तेरे दर आया… अनुराधा पौडवाल की आवाज में इस भजन को काफी पसंद किया जाता है। Tu To Sunti Hai Uski Pukar
12. मेरी पूजा कर स्वीकार में तेरी लाल चुनरिया ले आई… अनुराधा पौडवाल की आवाज में सुनें Meri Pooja Kar Sweekaar Bhajan
13. ना मैं मांगू सौना ना मैं मांगू चांदी… इस खूबसूरत से भजन को सुनकर मां दुर्गा की करें अराधना Na Main Mangu Sona Devi Bhajan By Anuradha Paudwal
14. बिगड़ी मेरी बना दे ऐ शेरोंवाली मैया… लखबीर सिंह लक्खा की आवाज में सुनें मां दुर्गा को समर्पित Bigdi Meri Bana De Song
15. भक्तों को दर्शन दे गई रे एक छोटी सी कन्या… नरेंद्र चंचल की आवाज में सुनें Bhakton Ko Darshan De Gayi Devi Bhajan
