December Rashifal 2021: मेष राशि: इस राशि वालों के लिए दिसंबर महीना काफी खास रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त करने के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपको अपने बोलने पर नियंत्रण रखना होगा। कार्यस्थल पर उच्च पद की प्राप्ति होगी। यात्रा से धन लाभ होने के आसार रहेंगे। व्यापारियों के लिए ये महीना काफी अच्छा रहने वाला है। साझेदारी के काम में मुनाफा हो सकता है। नये काम की शुरुआत करने की सोच सकते हैं। धन की बचक करने में सक्षम रहेंगे।

कर्क राशि: आपके लिए भी दिसंबर का महीना लाभप्रद साबित हो सकता है। करियर में तरक्की मिलेगी। बॉस आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन के प्रबल आसार हैं। अन्य माध्यमों से भी धन की प्राप्ति हो सकती है। आय में बढ़ोतरी होगी। नई नौकरी की प्रस्ताव आ सकते हैं। समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इस महीने हाथ में आए अवसर का पूरा लाभ उठाने की कोशिश करें। भाग्य आपके साथ है।

सिंह राशि: आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। कामकाज में मन लगेगा। कार्यस्थल पर उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। बॉस का हर काम में साथ मिलेगा। यात्रा फायदेमंद साबित होगी। लाभ प्राप्त करने के इस महीने कई अवसर प्राप्त होंगे। फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। किसी अच्छी जगह निवेश कर सकते हैं जहां से भविष्य में अच्छा धन प्राप्त होने की संभावना है। (यह भी पढ़ें- बुधवार के दिन इन चीजों का दान करना करियर के लिए माना जाता है शुभ)

कन्या राशि: धन-धान्य में वृद्धि हो सकती है। ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में दिखाई दे रही है। लंबे समय से रूके हुए कार्य पूरे होंगे। अचानक से धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नया काम शुरू कर सकते हैं। वाहन सुख प्राप्त होने की संभावना है। धन-संपत्ति के मामले में ये महीना काफी शुभ दिखाई दे रहा है। यात्रा फलदायी साबित होगी। कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ होगी। कोई शुभ समाचार प्राप्त होने के प्रबल आसार हैं। (यह भी पढ़ें- ज्योतिष: लोगों के आकर्षण का केंद्र होती हैं इस नाम की लड़कियां, इन्हें प्यार में धोखा मिलने के रहते हैं आसार)