दिसंबर 2021 राशिफल (December 2021 Horoscope): मेष राशि: ये महीना इस राशि वालों के लिए बेहद ही शानदार साबित होगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षमता को बेहतर करने की दिशा में आप ओर भी अधिक प्रयास करेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। कार्यस्थल पर उच्च पद की प्राप्ति होगी। करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं। पार्टनरशिप के व्यवसाय में लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे।
वृषभ राशि: इस राशि वालों के लिए ये महीना शुभ साबित होगा। आप अपने प्रयासों से हर क्षेत्र में सफलता पाने में सक्षम होंगे। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें इस दौरान शुभ समाचार सुनने को मिल सकती है। प्रेम संबंधों में प्यार और रोमांस में वृद्धि होगी। इस दौरान आप रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। जीवनसाथी का उचित समर्थन प्राप्त होगा। आर्थिक जीवन में अधिक मुनाफा प्राप्त होने के आसार हैं।
कर्क राशि: आर्थिक जीवन के लिए समय उत्तम रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। व्यापारी जातकों को यात्रा से लाभ मिलने के आसार रहेंगे। अपने कार्य कौशल को बेहतर करने में मदद मिलेगी। धन का संचय कर पाने में सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। आपके बॉस आपसे प्रसन्न रहेंगे। पदोन्नति हो सकती है। सैलरी में भी बढ़ोतरी के आसार हैं। (यह भी पढ़ें- साल 2022 इन नाम वाले लोगों के लिए रहेगा खास, नौकरी और व्यापार में अच्छा लाभ मिलने की संभावना)
सिंह राशि: ये महीना आपके लिए सकारात्मक और अनुकूल परिणामों से भरा रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आप अपने कर्ज का निपटारा करने में सक्षम रहेंगे। नए निवेश के लिए ये अवधि शुभ साबित होगी। इन निवेश से भविष्य में अच्छा मुनाफा प्राप्त होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। हर कार्य में लाभ प्राप्त होने की संभावना है। यदि आपने किसी को पैसा उधार दे रखा है तो वो इस अवधि में वापस मिल सकता है। (यह भी पढ़ें- 2022 Rashifal: इन बर्थ डेट वाले लोगों के लिए साल 2022 होने वाला है खास, नौकरी में जबरदस्त सफलता मिलने के योग)