दिसंबर 2021 राशिफल (December 2021 Rashifal): साल का आखिरी महीना कुछ ही दिनों शुरू हो जायेगा। ये महीना कई वजहों से खास होने वाला है। इस महीने की 4 तारीख को सूर्य ग्रहण लगेगा। साथ ही बुध, सूर्य, मंगल और शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन भी होगा। ग्रह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव का 3 राशि वालों पर शुभ प्रभाव पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है।
मेष राशि: इस राशि के जातकों के लिए दिसंबर महीना खास रहने वाला है। करियर में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। कार्यस्थल पर उच्च पद की प्राप्ति होगी। नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं। अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। वाद-विवाद से दूर रहें और वाणी पर संयम रखें। हर लिहाज से आपके लिए ये महीना शुभ फलदायी साबित होने वाला है। यात्रा से भी धन प्राप्ति के आसार रहेंगे। निवेश से लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
वृषभ राशि: इस राशि वालों के लिए दिसंबर महीना काफी खास होने वाला है। शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। पारिवारिक जीवन का माहौल भी खुशनुमा बना रहेगा। इस महीने कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। इस महीने आपको आपके कार्यों के लिए पुरस्कार मिल सकता है। व्यापारियों के लिए भी ये महीना मुनाफा देना वाला सिद्धि होगा। साझेदारी के काम में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। (यह भी पढ़ें- अंक ज्योतिष अनुसार इन जन्म तारीख वाले लोग धन-संपत्ति के मामले में माने जाते हैं भाग्यशाली)
कर्क राशि: कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। काम के चलते की गई यात्रा से धन लाभ होने के आसार रहेंगे। आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। आप हर अवसर का भरपूर लाभ उठा पायेंगे। चल-अचल संपत्ति की खरीदारी से आपको अच्छा मुनाफ़ा मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन मिलने के साथ सैलरी में भी अच्छी खासी बढ़ोतरी होने की संभावना है। (यह भी पढ़ें- शनि के वक्री होने से शनि साढ़े साती और ढैय्या से पीड़ित इन राशि वालों की बढ़ेंगी परेशानियां, रहें सतर्क)