December Raj Yoga 2022: इस साल का आखिरी माह कई राशियों के लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है। दिसंबर माह में ग्रह गोचर कर कई योग बना रहे हैं, जिससे कई राशियों के जातकों को भाग्य का साथ मिल सकता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 13 नवंबर को मंगल देव ने वृषभ राशि में प्रवेश किया है। मंगल देव के इस राशि परिवर्तन से राज योग बना है, जो 5 दिसंबर तक रहेगा। वहीं 5 दिसंबर को शुक्र देव भी स्थान बदलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल और शुक्र की युति से बनने वाला राज योग किन-किन राशियों को लिए लकी साबित हो सकता है,आइए जानते हैं।

धुन राशि (December Raj Yoga 2022)

मंगल और शुक्र की युति इस राशि के जातकों के लिए बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है। जातकों के आय में बढ़ेतरी होने के साथ आर्थिक समृद्धि आ सकती है। नौकरी पेशा जातकों को पदोन्नति और सैलरी बढ़ने का भी लाभ मिल सकता है। कोराबार में भी अच्छा मुनाफा होने की संभावना है।

वृषभ राशि (Raj Yoga December 2022)

इस राशि के जातकों को मंगल और शुक्र देव का साथ मिल सकता हैं। रूके हुए काम पूरे कर सकते हैं। इस दौरान किए गए कार्य में सफलता मिल सकती है। आपके सुख-सुविधाओं में भी बढ़ोतरी हो सकती है। आय बढ़ने के साथ आर्थिक समृद्धि आ सकती है।

कर्क राशि (Raj Yoga 2022)

इन दोनों ग्रहों की युति से जातकों के निजी जीवन में खुशियां आ सकती हैं। व्यावसाय और नौकरी में अच्छें बदलाव हो सकते हैं। पैतृक संपत्ति से भी लाभ हो सकता है। नया वाहन आदि भी इस अवधि में खरीद सकते हैं। अन्य भी कई लाभ और फायदे हो सकते हैं।

मिथुन राशि (December Gochar 2022)

इस राशि के जातकों को शुक्र देव का साथ मिल सकता है। विवाह के योग भी बन रहे हैं, इस अवधि मे कई जातकों के विवाह भी हो सकते हैं। व्यवसाय में भी बढ़ोतरी हो सकती है। अगर आप विदेश से जुड़ा कोई कारोबार कर रहे हैं, तो उसमें आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है।