Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधे का अधिक महत्व बताया गया है। साथ ही यह भी बताया गया है कि किस दिशा में कौन से पौधे लगाने चाहिए। किस पौधे को लगाने से धन लाभ हो सकता है और किस पौधे को लगाने पर हानि हो सकती है। इसकी पूरी जानकारी वास्तु शास्त्र में दी गई है।
आइए जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में क्रिसमस ट्री के क्या महत्व बताए गए हैं। साथ ही इसे किस दिशा में रखना शुभ माना गया है और इसे घर पर रखने के क्या फायदे हैं।
क्रिसमस ट्री का वास्तु शास्त्र में महत्व (Importance of Christmas Tree)
क्रिसमस ट्री का वास्तु शास्त्र में बहुत महत्व बताया गया है। इसे घर पर रखना शुभ माना गया है। इसे घर पर रखने से नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती है, जिसका अनुकूल प्रभाव घर पर पड़ता है। जिस कारण घर में शांति का माहौल बना रहता है। वहीं क्रिसमस ट्री रखने से वास्तु दोष भी दूर होने की मान्यता है। क्रिसमस ट्री को एकता का प्रतीक माना जाता है। इसे घर पर रखने से घर के सदस्यों के बीच वाद-विवाद भी नहीं होने की मान्यता है।
किस दिशा में रखें क्रिसमस ट्री ?
वास्तु शास्त्र के अनुसार क्रिसमस ट्री को घर की उत्तर-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और धन लाभ भी होने की मान्यता है। घर में क्रिसमस ट्री लाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए यह तिकोना जरूर हो।
वहीं यह भी कहा जाता है कि इसे घर के दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए। इससे नुकसान हो सकता है। क्रिसमस ट्री के आप-पास मोमबत्ती जरूर जलानी चाहिए, इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है। वहीं क्रिसमस ट्री पर घंटी लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। क्रिसमस ट्री पर लाल रंग के रिबन में बांधकर तीन सिक्के लगाने से धन की कमी नहीं होने की मान्यता है।