Chhath Songs : चार दिवसीय छठ पर्व का तीसरा दिन काफी अहम होता है। इस दिन लोग लंबे समय के लिए कठोर निर्जला व्रत रखते हैं। शाम के समय व्रती किसी नदी, तालाब या घाट पर जाकर सूर्य देव की अराधना कर उन्हें अर्घ्य देते हैं। डूबते हुए सूरज को अर्घ्य देने के बाद अगले दिन सुबह सुबह उगते हुये सूरज को अर्घ्य दिया जाता है। इस तरह से ये व्रत संपन्न होता है। व्रत रखने वाले छठी मैया के गीतों को जरूर गाते या सुनते हैं। यहां जानिए छठ पर्व में लोक गीत गायिका शारदा सिन्हा के कौन-कौन से गीत हो रहे हैं वायरल…

छठ पर्व पर खेसारी लाल यादव, अनुराधा पौडवाल, पवन सिंह से लेकर इन सिंगर के गीत हो रहे हैं वायरल 

Happy Chhath Puja 2019 Whatsapp Wishes Images, Status, Wallpapers: इन खूबसूरत संदेशों के जरिए छठ पर्व की दें शुभकामनाएं

पहिले पहिल हम कईनी, छठी मईया व्रत तोहार : ये शारदा सिन्हा का सबसे ज्यादा सुना जाने वाला छठ गीत है। जिसकी हमेशा से ही डिमांड रहती है।

सोना सटकुनिया हो दीनानाथ: इस गीत को शारदा सिन्हा ने अपने सुमधुर स्वर में सजाया है। यह गीत छठ पर्व पर सुबह के अर्घ्य के लिए सूर्य देव के लिए गाया गया है। इसमें सूर्य देव से विनती की जा रही है कि जिस तरह अन्य दिन उगते हैं उसी तरह छठ के प्रातः कालीन अर्घ्य वाले दिन उगें।

केलवा के पात पर उगे लन सूरजदेव: यह छठ गीत शारदा सिन्हा के द्वारा गाया गया है। यह गीत खरना के लिए है। जो व्रती महिलाएं छठ का व्रत रखती हैं उनके लिए यह गीत खास है। इस गीत में यह बताया गया है कि किस प्रकार व्रती महिलाएं खरना करती हैं।

छठ पर्व पूरे चार दिनों तक मनाया जाता है। वैसे तो यह पर्व कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू हो जाता है। लेकिन इसका मुख्य दिन होता है कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि। इस दिन अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है और रात्रि भर छठी माई के गीत सुने जाते हैं।

Live Blog

Highlights

    21:47 (IST)02 Nov 2019
    केलवा के पात पर उगे सूरजदेवः Chhat Song

    केलवा के पात पर उगे सूरजदेवः शारदा सिन्हा छठ के पारंपरिक गीतों की पहचान के तौर पर जानी जाती हैं। छठ के गीत मतलब शारदा सिन्हा होता है। अभी भी छठ गीतों मे ज्यादातर शारदा सिन्हा के ही गाने सबसे ज्यादा बजते हैं।

    <

    20:34 (IST)02 Nov 2019
    बांझी केवड़वा धइले ठाढ़ः पुत्र कामना को लेकर रचा गचा छठ गीत

    बांझी केवड़वा धइले ठाढ़ः  छठ संतान की कामना करने वाला पर्व भी माना जाता है। इसके लेकर कई छठ गीत रचे गए  हैं। शारदा सिन्हा का यह गीत भी बांझ की संतान को लेकर कामना  करता नजर आता है। सुनिए

    <

    >
    19:07 (IST)02 Nov 2019
    हो दीनानाथ..शारदा सिन्हा छठ गीत

    17:40 (IST)02 Nov 2019
    गांवों में हर व्रती इस गीत को गाती है, शारदा सिन्हा ने इस गीत में जान फूंक दी है

    17:17 (IST)02 Nov 2019
    बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर अल्का याग्निक की आवाज में छठ गीत

    16:19 (IST)02 Nov 2019
    मरबो जे सुगवा धनुख से...

    छठ पर्व पर गीत गाने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। छठ के कई पारंपरिक गीतों को कई सिंगर्स ने अपनी आवाज दी है। सुनिए कल्पना की आवाज में ठहराव भरा ये गीत

    15:23 (IST)02 Nov 2019
    Chhath Geet : छठ पर्व के गीत

    छठ पर्व पर गीत गाने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। चार दिवसीय छठ पूजा के दौरान विभिन्न अवसरों पर छठ के गीत गाए जाते हैं। आमतौर पर छठ के दौरान प्रसाद बनाते समय, खरना के समय, सूर्य को अर्घ्य देने जाते वक्त, अर्घ्य देते समय और सूर्य देव को अर्घ्य देकर लौटते वक्त गीत गाया जाता है। इस बार छठ महापर्व की शुरुआत 31 अक्टूबर से हो चुकी है और इसका समापन 03 नवंबर को सुबह अर्घ्य देने के साथ होगा। लोक आस्था के इस महापर्व को लेकर मैथिली भाषा में भी कई गीत गाए गए हैं। आइए जानते हैं कि छठ पर कौन-कौन से मैथिली गीत लोकप्रिय हैं। छठ पर्व के मैथिली गीत सुनिए यहां 

    14:37 (IST)02 Nov 2019
    Sharda Sinha Ke Chhath Geet:

    हे छठी मइया... गीत शारदा सिन्हा ने गाया है। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 15,849,110 बार देखा जा चुका है। आपको बता दें कि छठ पर्व के दौरान गीतों की काफी ज्यादा डिमांड रहती है। इस पर्व में व्रती छठ गीतों को गाते हुए घाट पर पहुंचते हैं। 

    13:39 (IST)02 Nov 2019
    Chhath Anuradha Paudwal And Sharda Sinha Song :

    छठ पूजा के मौके पर शारदा सिन्हा और अनुराधा पौड़वाल के सुपरहिट गाने देखिए यहां। छठ पूजा मुख्य तौर पर बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। वैसे, इन इलाकों के लोग देशभर में इसे काफी श्रद्धा के साथ मनाते हैं। छठ पूजा में आज संध्या अर्घ्य दिया जायेगा।

    12:35 (IST)02 Nov 2019
    Sharda Sinha Chhath Song 2019 :

    उठु सुरुज भइले बिहान: शारदा सिन्हा ने इस गीत को भगवान सूर्य के लिए गाया है। इस छठ गीत उगते हुए सूर्य के समय का है। यानि जब छठ के चौथे दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देते हैं उस समय को ध्यान में रखकर इस गीत को गाया गया है। छठ में इस गीत को प्रायः सभी जगह सुना जाता है।

    12:33 (IST)02 Nov 2019
    Sharda Sinha Chhath Song :

    छठी मैया आइतन आज: इस गीत को शारदा सिन्हा ने अपने सुमधुर स्वरों में सजाया है। जिसे छठ पर्व के आगमन के निमित्त गाया गया है। छठ पूजा में प्रयोग किए जाने वाले सभी प्रमुख चीजों के बारे में भी बताया गया है। Sharda Sinha Song 

    11:42 (IST)02 Nov 2019
    Sharda Sinha Chhath Song :

    सब मिलकर आज बोलो जय छठी माई की: यह गीत छठ पर्व की कथा के बारे में है। छठ कथा को शारदा सिन्हा ने सुमधुर स्वरों में सजाया है। आमतौर पर छठ पर्व पर हर घर में छठ के ये गीत सुने जाते हैं।

    10:52 (IST)02 Nov 2019
    Chhath Song 2019 Sharda Sinha :

    छठ पर्व का काफी महत्व माना जाता है। कहा जाता है कि छठ पूजा करने से छठी मइया प्रसन्न होकर अपने भक्तों का कल्याण करती हैं। संतान प्राप्ति की कामना के लिए भी इस व्रत का काफी महत्व बताया गया है। देखिए छठ का ये पारंपरिक खूबसूरत गीत Baanjhi Kewdwa Dhaile Thaadh BHOJPURI CHHATH GEET

    10:05 (IST)02 Nov 2019
    Happy Chhath Puja 2019 Wishes :

    कईले हो वरत लोर होई झरत,
    तड़पन होई परान,
    माई मोरी रोवत होईहें,
    लागल हो हमरे पे ध्यान,
    माई मोरी रोवत होईहें।।
    छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

    09:32 (IST)02 Nov 2019
    Kelwa Ke Paat Par Song Sharda Sinha : केलवा के पात पर गीत

    केलवा के पात पर... ये छठ गीत पुराना है। लेकिन इसे छठ पर्व पर आज भी सुना जाता है। इस गाने को कई सिंगर ने अपनी आवाज में गाया है। लेकिन शारदा सिन्हा की आवाज में इस गीत को आज भी सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। आप भी सुनें Kelwa Ke Paat Par Bhojpuri Chhath Song

    08:57 (IST)02 Nov 2019
    Chhath Songs 2019 Sharda Sinha :

    kaune khete dhan chhat pooja ये गीत शारदा सिन्हा ने गाया है। इसमें सूरज देव से दर्शन देने की बात कही जा रही है। आपको बता दें कि छठ व्रत पूजा उगते हुये सूरज को अर्घ्य देकर ही संपन्न की जाती है।