Chhath Ke Geet (Chhath Gana): कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से छठ पूजा शुरू हो जाती है। ये पर्व पूरे चार दिनों तक चलता है। जिसमें पहले दिन नहाय खाय, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन निर्जला व्रत रहकर शाम के समय अस्त होते सूर्य को नदी या तालाब में खड़े रहकर अर्घ्य देते हैं और चौथे दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत खोला जाता है। व्रत वाले दिन रात्रि जागरण होता है। जिनमें छठ गीतों की काफी डिमांड रहती है। जानिए भोजपुरी के फेमस छठ गीतों की लिस्ट यहां…
– पहिले पहिल, छठी मईया ये छठ पर्व का सबसे लोकप्रिय गीत है। जिसे गाया है मशहूर गायिका शारदा सिन्हा ने। Pahile Pahil Hum Kayeni Chhathi Maiya
– शारदा सिन्हा का छठ पूजा गीत – हो दीनानाथ…..
– ‘उग हे सूरज देव’ इस गाने में अनुराधा पौडवाल छठ मईया का गुणगान कर रही हैं। इस गाने को विनय बिहारी ने लिखा है।
– शारदा सिन्हा और अनुराधा पोडवाल का छठ पूजा गाना
छठ पूजा विधि, सामग्री, सूर्य को अर्घ्य देने का समय जानिए यहां
– ‘बेदिया बना दो छठी घाटे’ ये गाना हाल ही में रिलीज हुआ है। इस गाने को अपनी आवाज खेसारी लाल यादव ने दी है।
– ‘केलवा के पात पर’ गीत देवी द्वारा गाया गया है। इस गीत के म्यूजिक डायरेक्टर अजय प्रसन्ना हैं। KELWA KE PAAT PAR Bhojpuri Chhath Pooja Geet DEVI
– ‘जल्दी उगी आज आदित गोसाई’ ये गीत छठ पर्व पर बना है। इस गाने को पवन सिंह ने अपनी आवाज दी है। इस गाने के बोल मनोज मतलबी और गोविंद विद्यार्थी ने लिखे हैं और संगीत दिनेश कुमार का है। Jaldi Ugi Aaj Aadit Gosai
– अक्षरा सिंह का ‘काँच ही बांस के बहंगिया बहँगी लचकत जाये‘ गाना भी छठ पर्व पर काफी वायरल हो रहा है।
– अंजलि भारद्वाज का खूबसूरत छठ पूजा गीत छठी मइया सुन ली पुकार भी काफी पॉपुलर सॉन्ग है। इस गाने को गाया है अंजलि भारद्वाज ने, लिरिक्स हैं विनय निखिल के। सुनें छठी मइया सुन ली पुकार गीत
Highlights
छठ पर्व सभी धर्मों के दिलों को जोड़ने वाला पर्व माना जाता है। इसमें आस्था रखने वाले व्रती हिंदू भी हो सकते हैं और मुस्लिम सिख, ईसाई भी। पटना कई मुस्लिम परिवार छठ पर्व धूम धाम से करते हैं। इसी को केंद्र में रखते हुए कल्पना ने भी एक गीत गाया था जो फिलहाल काफी वायरल हो रहा है। सुनें-
अक्षरा सिंह के इस छठ गीत में एक बाझिन की व्यथा को दर्शाया गया है। सुनिए
मेकअप के फेरा अरघ के बेरा... खेसारी भोजपुरी में हर खास मौके पर ताबड़तोड़ गीत रिलीज करते हैं। छठ के मौके पर आया उनका नया भोजपुरी सॉन्ग खूब बज रहा है।
छठ पर्व के लोकगीत ना सिर्फ भारत में ही लोकप्रिय हैं बल्कि ग्लोबल स्तर पर भी इसकी खूब धूम है। संगीत में रुचि रखने वाली सेंट्स पीट्सबर्ग, फ्लोरिडा की क्रिस्टीन घेज्जो वेइस
भी पारंपरिक छठ गीत को अपने अंदाज में गाती हुई नजर आईं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
छठ पर्व उत्साह से भरा त्योहार है। साल में दो बार ये पर्व मनाया जाता है। एक चैत्र महीने में और दूसरा कार्तिक महीने में। लेकिन कार्तिक महीने की छठ पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। इस व्रत में व्रती को 36 घंटों का निर्जला व्रत रखना होता है। सूर्य को अर्घ्य देकर ये व्रत संपन्न किया जाता है। यहां देखिए शारदा सिन्हा के मशहूर छठ गीत
'मारबो रे सुगवा धनुष से सुगा गिरे मुरझाए' अनुराधा पौडवाल की आवाज में ये एक लोकप्रिय छठ गीत है। अनुराधा पौडवाल एक मशहूर गायिका हैं जिनके भक्तिमय गीतों को काफी पसंद किया जाता है। छठ महापर्व चल रहा है तो ऐसे में छठी मईया के गीत इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहे हैं।
छठ पर्व का पावन पर्व चल रहा है। इस दौरान आम्रपाली दुबे का छठ गीत जिसके बोल हैं चले के बाटे छठी घाटे ए पिया भी काफी फेमस गीत है। इसके बोल प्यारे लाल यादव के हैं। म्यूजिक धन्नजय मिश्रा का है।
छठ पर्व पर छठी मईया के बरतिया गीत भी इन दिनों बहुत अधिक लोकप्रिय हो रहा है। इस छठ गीत को भोजपुरी सिंगर कल्पना और खेसारी लाल यादव ने मिलकर गाया है।
- 'आरा छपरा के घाट नीक लागेला' इस भोजपुरी छठ गीत का लिरिक्स प्यारे लाल ने लिखा है। जबकि इस गीत को खेसारी लाल ने अपने आवाज दी है। यह छठ गीत इन दोनों खूब धूम मचा रहा है।