Chhath Puja 2019 Bhojpuri Songs, Geet, Gane (छठ के गाने): छठ पर्व इस बार 2 और 3 नवंबर को मनाया जा रहा है। ये पर्व सूर्य देव की उपासना का होता है जिसकी शुरुआत कार्तिक शुक्ल चतुर्थी से हो जाती है। चार दिनों तक चलने वाला ये पर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर भारत में मनाया जाता है। इस पर्व के गानों की भी काफी डिमांड रहती है। छठ से पहले ही कई गीत इंटरनेट पर वायरल होने लगे हैं जिनकी धूम छठ पर्व के अंतिम दिन तक रहेगी। यहां देखिए इस दौरान कौन-कौन से गीत लोगों को खूब आ रहे हैं पसंद…
छठ व्रत की पूजा विधि, मुहूर्त, कथा और महत्व यहां जानिए
पहिले पहिल हम कईनी, छठी मईया व्रत तोहर – ये छठ पर्व का सबसे लोकप्रिय गीत है जिसकी हमेशा ही डिमांड रहती है। इसे गाया है शारदा सिन्हा ने। आप भी सुनिये इस खूबसूरत छठ गीत को…Pahile Pahil Chhati Maiya Song
पवन सिंह का गाना : छठी मईया के होता आगमन
रितेश पांडे का छठ गीत : जिसे काफी ज्यादा सुना जा रहा है New Bhojpuri Chhath Geet 2019
प्रियंका सिंह का छठ गीत: Priyanka Singh New Bhojpuri Song 2019
घरे घरे होता छठी माई के बरतीया
इन दिनों काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव का ‘पटना के घटिया ये आहे’ सॉन्ग काफी पसंद किया जा रहा है। ये गीत छठ पूजा को लेकर है। इसे गाया खेसारी लाल यादव ने है। इसके बोल पवन पांडे के हैं।
‘केलवा के पात पर’ गीत देवी द्वारा गाया गया है। इस गीत के म्यूजिक डायरेक्टर अजय प्रसन्ना हैं। देवी के इस गीत को छठ के त्योहर पर जरूर याद किया जाता है।
नए और ट्रेंडिंग छठ गीत देखने के लिए बने रहिए हमारे इस ब्लॉग पर…
अक्षरा सिंह एक एक्ट्रेस के साथ गायिकी भी कर रही हैं। कई खास मौकों पर अपने गाने के एल्बम रिलीज कर चुकी हैं। इस बीच उनका ये छठ गीत खूब सुना जा रहा है।
भोजपुरी की खूबसूरत अदाकारा काजल राघवानी भी छठ का गीत गा चुकी हैं। उनकी एक्टिंग को पसंद करने वाले भोजपुरी दर्शक- श्रोता अब उनकी गायिकी को भी खूब सराह रहे हैं।
छठ पर्व पर सबसे ज्यादा गानों की धूम रहती है। क्योंकि इस पर्व में महिलाएं पूजा करते समय, घाट पर जाते वक्त और रात में जागरण करते समय इन गीतों को सुनती हैं। इस दौरान देवी का ये गीत काफी सुना जाता है। ‘केलवा के पात पर’ गीत देवी द्वारा गाया गया है। इस गीत के म्यूजिक डायरेक्टर अजय प्रसन्ना हैं। KELWA KE PAAT PAR Bhojpuri Chhath Pooja Geet DEVI
उगी ऐ सूरज देवता खेसारी लाल यादव का ये गाना काफी पॉपुलर हो रहा है। इस गाने के लिरिक्स पवन पांडे ने लिखे हैं। म्यूजिक शंकर सिंह का है। इस गीत को यूट्यूब पर 18,251,361 बार देखा जा चुका है।
छठ त्योहार बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस पर्व में मुख्य तौर पर लोग इसके गीतों को सुनते हैं। भोजपुरी स्टार भी इस पर्व को खास मनाने के लिए एक से बढ़कर एक गाने लेकर के आते हैं। देखिये खेसारी लाल यादव का ये हिट छठ गीत Makeup Lagawala Ke Phera Me Aragh Ke Bera Bitaibu Ka Song
‘उग हो सूरज देव’ छठ पूजा पर बना ये गीत भी हमेशा ही लोगों की पसंद बना रहा है। छठ पूजा पर विशेष तौर पर सूरज की पूजा की जाती है। इस गाने में सूरज से दर्शन देने की बात कही जा रही है।
‘जल्दी उगी आज आदित गोसाई’ ये गीत छठ पर्व पर बना है। इस गाने को पवन सिंह ने अपनी आवाज दी है। इस गाने के बोल मनोज मतलबी और गोविंद विद्यार्थी ने लिखे हैं और संगीत दिनेश कुमार का है। Jaldi Ugi Aaj Aadit Gosai
केलवा के पात पर उगे लन सूरजदेव: यह छठ गीत शारदा सिन्हा के द्वारा गाया गया है। यह गीत खरना के लिए है। जो व्रती महिलाएं छठ का व्रत रखती हैं उनके लिए यह गीत खास है। इस गीत में यह बताया गया है कि किस प्रकार व्रती महिलाएं खरना करती हैं।
छठ पर्व पर छठी मईया के बरतिया गीत भी इन दिनों बहुत अधिक लोकप्रिय हो रहा है। इस छठ गीत को भोजपुरी सिंगर कल्पना और खेसारी लाल यादव ने मिलकर गाया है।
अनुराधा पौडवाल की आवाज में उग हे सूरज देव गीत को काफी पसंद किया जाता है। इस गीत में सूरज देव से उदय होने की बात कही जा रही है। जिससे व्रती उनके दर्शन कर व्रत संपन्न कर सके। छठ पर्व पर इस गीत को काफी ज्यादा सुना जाता है। सुनें Anuradha Paudwal Chhath Song
शारदा सिन्हा के छठ गीतों को काफी पसंद किया जाता है। इनके कई छठ गीत काफी पॉपुलर हैं। आपको बता दें कि छठ पर्व काफी धूम धाम से मनाया जाता है। ये व्रत कठिन है। जिसमें 36 घंटों तक बिना पानी और अन्न ग्रहण किये रहा जाता है।
चार दिवसीय छठ पर्व का तीसरा दिन काफी अहम होता है। इस दिन लोग लंबे समय के लिए कठोर निर्जला व्रत रखते हैं। शाम के समय व्रती किसी नदी, तालाब या घाट पर जाकर सूर्य देव की अराधना कर उन्हें अर्घ्य देते हैं। डूबते हुए सूरज को अर्घ्य देने के बाद अगले दिन सुबह सुबह उगते हुये सूरज को अर्घ्य दिया जाता है। इस तरह से ये व्रत संपन्न होता है। व्रत रखने वाले छठी मैया के गीतों को जरूर गाते या सुनते हैं। यहां जानिए छठ पर्व में लोक गीत गायिका शारदा सिन्हा के कौन-कौन से गीत हो रहे हैं वायरल... Watch Here Sharda Sinha Chhath Geet
सोना सटकुनिया हो दीनानाथ: इस गीत को शारदा सिन्हा ने अपने सुमधुर स्वर में सजाया है। यह गीत छठ पर्व पर सुबह के अर्घ्य के लिए सूर्य देव के लिए गाया गया है। इसमें सूर्य देव से विनती की जा रही है कि जिस तरह अन्य दिन उगते हैं उसी तरह छठ के प्रातः कालीन अर्घ्य वाले दिन उगें।
इस गीत में छठ पर्व को हिंदू मुस्लिम से परे कर दिया गया है। दो धर्मों के दिलों को जोड़ने वाला यह छठ सॉन्ग भी खूब सुना जा रहा है।
हाल ही में रिलीज हुआ छठ का यह गीत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रवि किशन द्वारा इस गीत को हाल में लॉन्च किया गया था। गीत में आवाज ऐश्वर्य निगर और दीपाली सहाय का है। म्यूजिक डॉ. सागर का है। गीत के बोल हैं- टहके सेनुरा हमार।
'का करि दीनानाथ'- पिछले साल रिलीज हुआ अक्षरा सिंह के इस छठ गीत में एक सुहागिन के बांझ होने पर समाज, घर परिवार के लोग किस तरह से व्यवहार करते हैं उसको दर्शाया गया है।
गरजी गरजी देव बरिसेलेः छठ को लेकर गाया पवन सिंह का यह गीत साल 2015 में आया था। भोजपुरी श्रोता छठ के मौके पर इस गीत को भी अपनी लिस्ट में रखते हैं। यह गीत लचकेला बहंगी एल्बम का है।
छठ का यह गीत हाल ही में रिलीज किया गया है। इस गीत को रितेश पांडेय ने गाया है। गीत को अखिलेश कश्यप ने लिखा है। संगीत आशीष वर्मा का है।
छठ पर्व के त्योहार को खास बनाते हैं उसके पारंपरिक गीत। छठ पूजा में व्रती छठी मैया के गीतों को गाकर जागरण करते हैं। छठ पर्व खास तौर पर बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। छठ पूजा कल यानी 2 नवंबर को है। छठ गाना - केरवा जे फरेला घवद से, ओह पर सुगा मेड़राय
आम्रपाली दुबे का छठ गीत जिसके बोल हैं चले के बाटे छठी घाटे ए पिया भी काफी फेमस गीत है। इसके बोल प्यारे लाल यादव के हैं। म्यूजिक धन्नजय मिश्रा का है।
घर घर होता छठी माई का व्रतिया ये गाना कल्पना ने गाया है। इस गाने को भी लोग सुनना काफी पसंद करते हैं।
भोजपुरी छठ गीत 'गंगा जी के निर्मल पनिया' का विडियो यूट्यूब पर दर्शकों के बीच रिलीज हो चुका है। इस गीत को पूजा तिवारी ने गाया है जबकि इसके बोल संजय सैनी ने लिखे हैं। ये गान हाल ही में रिलीज किया गया है।
इस साल कई नए छठ गीत रिलीज किये गये साथ ही पुराने छठ गीत भी काफी ज्यादा वायरल हो रहे हैं। छठ का पावन पर्व 4 दिनों तक मनाया जाता है। इस पर्व में सूर्य देव की उपासना की जाती है। इस पर्व को मुख्य तौर पर बिहार, झारखंड और देश के कई इलाकों में मनाया जाता है। इस छठ अंजलि भारद्वाज के कई गीत काफी वायरल हो रहे हैं। जो यूट्यूब पर बार-बार देखे जा रहे हैं। यहां देखें Anjali Bhardwaj Chhath Geet
खेसारी लाल यादव के गाने रिलीज होते ही हिट हो जाते हैं। शायद ही कोई इवेंट हो जिस पर भोजपुरी के इस स्टार के गाने सामने नहीं आये हों। यहां देखें इस छठ खेसारी लाल का कौन सा गाना यूट्यूब पर बार बार देखा जा रहा है। छपरा में छठ मनाएंगे गीत देखने के लिए क्लिक करें
छठ पर्व का पावन त्योहार बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत देश के कई इलाकों में मनाया जाता है। इस पर्व में सूर्य देव और छठी मैया की उपासना की जाती है। माना जाता है कि श्रृद्धापूर्वक छठ पूजा करने से जीवन में खुशहाली आती है और छठी मैया सभी की मनोकामनाओं की पूर्ति करती हैं। वैसे तो साल में दो बार छठ पर्व मनाया जाता है एक चैत्र माह में दूसरा कार्तिक माह में। लेकिन इनमें से कार्तिक महीने में आने वाली छठ पूजा का ज्यादा महत्व माना गया है। जो कि इस बार 31 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है जिसका समापन 3 नवंबर को होगा। छठ पर्व के सबसे लोकप्रिय गीत देखने के लिए यहां क्लिक करें
अनु दुबे का छठ गीत ‘काँच ही बाँस के बहँगिया’ यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है। ये एक पारंपरिक छठ गीत है। जिसे मशहूर गायिका अनु दुबे ने बड़े ही खूबसूरती के साथ गाया है। ये गीत आपके छठ व्रत को और भी ज्यादा खास बना देगा। आपको बता दें कि छठ की शुरुआत 31 अक्टूबर से हो चुकी है। आज छठ खरना पूजा है। जिसके बाद से कठोर निर्जला व्रत शुरू हो जायेगा।
'उग हे सूरज देव' ये गाना मशहूर सिंगर अनुराधा पौडवाल ने गाया है। यूट्यूब पर Chhath Geet लिखने पर ये गाना टॉप पर दिखाई दे रहा है। आप भी सुनिए इस खूबसूरत छठ गीत को Uga Hai Suraj
अंजलि भारद्वाज का गाना जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं, इसके बोल हैं ‘जोड़े जोड़े नरियलवा निम्बुआ’। आप भी सुनिए उनका यह स्पेशल भोजपुरी छठ गीत। Anjali Bhardwaj ChhathPuja Geet सुनें यहां।
पहिले - पहिले हम कयनी शारदा सिन्हा का ये खूबसूरत छठ गीत हमेशा से ही लोगों की पसंद बना रहा है। छठ पर्व का आज दूसरा दिन है। इस दिन खरना पूजा होती है। जिसके बाद से 36 घंटों का निर्जला कठोर व्रत शुरू हो जाता है। छठ पूजा कार्तिक मास की चतुर्थी से शुरू होकर सप्तमी तिथि तक चलती है।
छठी मईया सुन ली पुकार : ये गीत अंजलि भारद्वाज से गाया है। इसे लिखा विनय निखिल ने है। ये गाना छठी मईया को समर्पित है।
भोजपुरी के मशहूर सिंगर पवन सिंह और पलक मुच्छल की आवाज में यह छठ गीत काफी लोकप्रि हुआ था। इस गीत को विनय बिहारी ने लिखा है।
पूजा निषाद उभरती हुईं एक गायिका हैं। उनका यह छठ गीत काफी सुना जा रहा है। पारंपरिक ट्यून पर ही इस गाने को रचा गया है। आदर्श आदी ने इसके गीत लिखे हैं। म्यूजिक कंपोज सुशांत देव ने किया है।
'भईल अरघिया के बेर हे छठी मईया'। इस पारंपरिक गीत को कल्पना ने अपनी आवाज दी है।
अनुराध पौडवाल की आवाज में गाया यह छठ गीत पारंपरिक गीतों में सबसे मशहूर है। भोजपुरी में यह गाना कई आवाजों में यूट्यूब पर मौजूद है लेकिन इस गीत की लोकप्रियता काफी है। सुनें-
का करी दीनानाथ: खेसारी लाल और अक्षरा सिंह द्वारा गाया गया यह गीत इन दिनों छाया हुआ है। इस गीत को स्वर खेसारी लाल ने दिया है जबकि इसका लिरिक्स प्यारे लाल ने तैयार किया है। Futi Futi Rowe Nirdhaniya
‘स्वागत करा छठी माई के’ ये गाना भी भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने गाया है। इस गाने के लिरिक्स पवन पांडे और प्यारे लाल के हैं। म्यूजिक शंकर सिंह ने दिया है। आप भी सुनिये इस गीत को…