Chandra Grahan (Lunar Eclipse) 2021: साल 2021 का पहला ग्रहण होगा उपच्छाया चंद्र ग्रहण। जो 26 मई को लगने जा रहा है। ये ग्रहण भारत के साथ-साथ दक्षिण पूर्व एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अलास्का, कनाडा, ओशिनिया और दक्षिण अमेरिका में भी दिखाई देगा। भारत में उपच्छाया चंद्र ग्रहण होने के कारण इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। ज्योतिष अनुसार ग्रहण का असर सभी राशियों पर कुछ न कुछ पड़ता है। यहां आप जानेंगे किन 5 राशियों पर इस ग्रहण का शुभ प्रभाव पड़ेगा।
मेष राशि: आपके लिए ये चंद्र ग्रहण शुभ संकेत लेकर आ रहा है। इस दौरान आपके सभी काम बनेंगे। लेकिन सेहत थोड़ी कमजोर रहने के आसार हैं इसलिए अपना ध्यान रखें। आर्थिक पक्ष मजबूत दिखाई दे रहा है। धन लाभ के योग बनेंगे। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।
वृषभ राशि: आपके आर्थिक मामलों के लिए चंद्र ग्रहण शुभ साबित होगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। अचानक से धन लाभ हो सकता है। वाहन या मकान सुख की प्राप्ति के भी योग बनेंगे। हाथ में लाभ प्राप्त करने के लिए कई अवसर आयेंगे। माता की सेहत में सुधार आयेगा।
मिथुन राशि: आपके लिए भी चंद्र ग्रहण शुभ रहेगा। खर्च बढ़ेंगे लेकिन आर्थिक स्थिति भी काफी मजबूत रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। कार्यस्थल पर आपके काम की सब तारीफ करेंगे। बस वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा नहीं को आपका किसी दोस्त से झगड़ा हो सकता है। शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से 7 राशि वालों का होगा भाग्योदय, धन-संपत्ति में होगी बढ़ोतरी
कन्या राशि: आपके लिए भी चंद्र ग्रहण शुभ संकेत लेकर आया है। आर्थिक रूप से आप तरक्की करेंगे। नौकरी और व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। इनकम बढ़ने के योग बन रहे हैं। मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। लेकिन सेहत का विशेष रूप से ध्यान रखना पड़ेगा।
मकर राशि: ये चंद्रग्रहण आपके लिए शुभ संकेत दे रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। पारिवारिक संबंध भी अच्छे रहेंगे। अध्ययन के क्षेत्र में अच्छी खासी सफलता हासिल होगी। नई योजनाओं से लाभ प्राप्त करेंगे। महीने की इन तारीखों में जन्मे लोगों पर शुक्र का रहता है प्रभाव, इन्हें लाइफ में मिलते हैं सारे ऐशोआराम